
चित्रांगदा की खातिर टेंट में बदले सलमान ने कपड़े, देखकर हैरान हुईं एक्ट्रेस, बताया साथ काम करने का अनुभव
AajTak
फिल्म 'द बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह को देखा जाने वाला है. ये पहली बार है जब चित्रांगदा, सुपरस्टार संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. इस बीच उन्होंने सलमान के साथ काम करने के अपने एक्सपीरिएंस पर बात की.
चित्रांगदा सिंह को जल्द फिल्म 'द बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान के साथ देखा जाने वाला है. ये पहली बार है जब चित्रांगदा, सुपरस्टार संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. इस बीच उन्होंने सलमान के साथ काम करने के अपने एक्सपीरिएंस पर बात की. इंडिया टुडे/आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने की अपनी एक्साइटमेंट शेयर की.
उन्होंने कहा, 'बिल्कुल, मैं बहुत उत्साहित हूं. खासकर इसलिए क्योंकि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं उनके साथ काम करूंगी. जिस तरह का काम मैंने किया है वो उनके काम से बहुत अलग है. इसलिए मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मैं उनके साथ किसी फिल्म में रहूंगी. लेकिन उनके साथ काम करना बहुत बढ़िया रहा है.'
सलमान संग काम करने में था प्रेशर?
सेट पर माहौल के बारे में बात करते हुए चित्रांगदा सिंह ने कहा कि सलमान खान के साथ काम करना बहुत आसान था. उन्होंने बताया, 'कोई दबाव नहीं है कि सीन जल्दी खत्म करना है. सब कुछ शांत है, एक फ्लो है, और सबकी देखभाल की जाती है. हर किसी को खुश रहना चाहिए, अच्छा खाना मिलना चाहिए, और सबको ब्रेक और स्नैक्स मिलते हैं. मैं यह नहीं कह रही कि यह पिकनिक है, लेकिन वाइब बहुत अच्छी है.'
हालांकि चित्रांगदा ने माना कि सुपरस्टार के साथ काम करने में अपनी चुनौतियां भी होती हैं. उन्होंने कहा, 'जब आप किसी सुपरस्टार के साथ काम कर रहे होते हैं, तो इसमें प्रेशर तो आता ही है. किसी ने आपके ऊपर दबाव नहीं डाला, लेकिन मैंने उनके साथ काम करते हुए बहुत बड़ा दबाव खुद महसूस किया.' फिल्म अभी प्रोडक्शन में है, इसलिए उन्होंने कहा, 'हम अभी भी शूटिंग कर रहे हैं, इसलिए मैं यह नहीं कह सकती कि यह पूरी हो गई है. लेकिन उम्मीद है कि यह काम करे, वो और मैं साथ में हमारी जोड़ी, क्योंकि उनके फैंस अपनी बहुत मजबूत राय रखते हैं कि क्या काम करता है और क्या नहीं.'
उन्होंने फिल्म के ऐलान के बाद फैंस के रिएक्शन के बारे में भी बात की. चित्रांगदा ने कहा, 'जब फिल्म का ऐलान हुआ, तो पीआर टीम ने मुझे रिएक्शन्स के बारे में फीडबैक दिया, और सौभाग्य से वे काफी अच्छे थे. लेकिन बेशक प्रेशर है. वह (सलमान) इतना बड़ा नाम हैं कि आप सच में अपना बेस्ट करना चाहते हैं. जो आपसे उम्मीद की भी जाती है, उसे पूरा करना चाहते हैं. आप नहीं चाहते कि ऐसा लगे कि आप उनके सीन में कुछ जोड़ने की बजाय उनमें से कुछ ले जा रहे हैं या जो किया जाना है, उसमें कमी आ रही है. यह प्रेशर मैं खुद पर डाल रही थी.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












