
चिकन लेकर घर आया बड़ा भाई, पकाने को लेकर हुआ विवाद तो छोटे भाई ने मांस काटने वाले चाकू से कर दिया कत्ल
AajTak
राजस्थान के अलवर में छोटे भाई ने बड़े भाई को मांस काटने वाले चाकू से मौत के घाट उतार दिया. पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों में चिकन बनाने को लेकर विवाद हो गया था. इसी दौरान छोटे ने बड़े भाई चाकू से वार करने शुरू कर दिए. आरोपी ने इतनी बेरहमी ने मारा कि बड़े भाई के शरीर से आंतें तक बाहर आ गईं.
राजस्थान के अलवर के तिजारा इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपने बड़े भाई को चाकू से मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, बड़ा भाई चिकन लेकर घर आया था. उसने छोटे भाई से चिकन बनाने के लिए कहा. इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया. छोटे भाई ने चाकू से बड़े भाई पर हमला बोल दिया. इस दौरान युवक ने अपने भाई पर इतने वार किए कि उसके शरीर के अंग बाहर आ गए.
जानकारी के अनुसार, तिजारा थाने के शाबाद गांव निवासी किशोरी लाल के तीन बेटे थे. तीनों मजदूरी कर घर चला रहे थे. इनमें से एक भुड्डन बाजार से चिकन लेकर आया. भुड्डन ने छोटे भाई जगदीश से चिकन बनाने के लिए कहा. इसी को लेकर जगदीश नाराज हो गया और कहने लगा कि मैं नहीं बनाऊंगा. इसके बाद दोनों में विवाद हो गया.
घर में मौजूद युवक की मां बीच बचाव करने पहुंची तो दोनों ने उसे धक्का दे दिया. शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए और लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया. इसी दौरान जगदीश घर में रखा मांस काटने वाला चाकू लेकर आया और भुड्डन के पेट में घोंप दिया. जगदीश ने कई बार चाकू से हमला किया, जिससे उसके शरीर के अंग तक बाहर आ गए. घटना के बाद जगदीश मौके से फरार हो गया.
इस दौरान परिजन तुरंत भुड्डन को तिजारा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने अलवर के लिए रेफर कर दिया. अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भुड्डन ने दम तोड़ दिया.
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस
ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पुलिस का कहना है कि तीनों भाई मजदूरी करते थे. सब्जी बनाने की बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ. इस दौरान परिवार के लोगों ने मामला शांत करने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच जगदीश ने अपने भाई पर चाकू से हमला कर दिया.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







