
चाल, चरित्र चेहरे पर दागी नहीं बर्दाश्त, पंचायत चुनाव में बगावत और भितरघात करने वालों पर बीजेपी करेगी कार्रवाई
ABP News
यूपी पंचायत चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद बागियों पर कार्रवाई करने के मूड में बीजेपी नजर आ रही है. इस संबंध में संगठन मंत्री ने बैठक ली है.
कानपुर: बीजेपी ने पंचायत चुनाव में खराब प्रदर्शन पर अब कार्रवाई का मूड बना लिया है. इन चुनाव में खराब प्रदर्शन की गाज पार्टी के कई पदाधिकारियों पर गिरना तय माना जा रहा है. पार्टी दागियों को पदों से हटा सकती है. आने वाले विधानसभा चुनाव में पंचायत चुनाव जैसे परिणाम न आये इसके लिए पार्टी नये चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी देने की रणनीति पर काम करेगी. जल्द ही कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में कई लोग पद मुक्त किए जाएंगे जबकि कई को नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. दागियों से गंदी होती भाजपा को साफ किया जायेगा. इसके लिये पहले चरण में सभी को चिन्हित कर हटाया जायेगा. पार्टी में अपराधी किस्म के लोग कैसे पद पा रहे हैं, इस पर संगठन मंत्री सुनील बंसल ने रिपोर्ट भी तलब की है. भाजपा जिला मंत्री की जन्मदिन पार्टी में पुलिस से मारपीट कर हिस्ट्रीशीटर भागने के मामले को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बहुत गम्भीरता से लिया है. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस मामले पर किसी भी तरह से समझौता करने के मूड में नहीं दिख रहा है. इस संदर्भ में संगठन की रविवार को हुई बैठक में साफ कर दिया गया है कि पार्टी अपनी छवि के साथ खिलवाड़ नहीं करेगी.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












