
चार बच्चों की मां से शख्स ने की शादी, मां-बाप का घर छोड़ा, लव स्टोरी हुई वायरल
AajTak
उमर ने 4 बच्चों की मां लुबना से शादी की. शादी के लिए उमर को लोगों के काफी तंज भी सुनने पड़े. लोग उन्हें कहते थे कि शादी ज्यादा दिन नहीं टिकेगी. शादी के बाद उमर का अपने मां-बाप से भी मनमुटाव हो गया और उन्होंने फिर अलग रहने का फैसला किया.
चार बच्चों की मां लुबना और उनके शौहर उमर की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस पाकिस्तानी कपल से हाल में एक वीडियो में अपनी कहानी शेयर की थी.
वायरल वीडियो में कपल ने शादी के बाद की जिंदगी में आए बदलावों पर बात की. लुबना ने बताया कि उमर उनकी हर इच्छा पूरी करते हैं. कई बार ऐसा होता है कि वह शुरुआत में मना करते हैं, लेकिन उन्हें मालूम है कि उनकी डिमांड वह जरूर पूरी करेंगे.
वहीं, उमर ने बताया कि शुरुआत में लोग उनकी शादी पर तंज कसते थे, लोग बोलते थे- दोनों ही लोग एक दूसरे को छोड़ देंगे. लेकिन हमारी शादी को 4 साल हो चुके हैं.
वैसे, कपल घर के हर जरूरी काम में एक-दूसरे की मदद करता है, इसमें रसोई से लेकर तमाम दूसरे काम शामिल हैं.
लुबना और उमर पहले गुजरांवाला में रह रहे थे. लेकिन, अब उमर अपने माता-पिता से अलग होकर फैसलाबाद में रह रहे हैं.
मर लुबना की पहली शादी से हुए बच्चों से भी बेइंतहा प्यार करते हैं. वीडियो में दोनों ने एक दूसरी की अच्छाई और खराबी भी बताई.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











