
चार गैर-जमानती वारंट, 60KM तक किया पीछा... पार्श्वनाथ डेवलपर के सीईओ गिरफ्तार
AajTak
पार्श्वनाथ डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर और सीईओ संजीव जैन को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. शाहदरा पुलिस की एसटीएफ ने उन्हें एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया. इससे पहले पुलिस ने उनका 60 किलोमीटर तक पीछा किया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें नेशनल कंज्यूमर रिड्रेसल कमिशन के सामने पेश किया गया.
दिल्ली पुलिस ने पार्श्वनाथ डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर और सीईओ संजीव जैन को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि पुलिस ने 60 किलोमीटर तक उनका पीछा किया और तब जाकर उनको अरेस्ट किया गया. उनके खिलाफ नेशनल कंज्यूमर रिड्रेसल कमिशन के जॉइंट रजिस्ट्रार द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था.
यह भी पढ़ें: 'कार ड्राइवर मस्तीखोर, उसके मजे की वजह से...', राजेंद्र नगर हादसे में जमानत के विरोध में बोली दिल्ली पुलिस
संजीव जैन के खिलाफ रजत बब्बर नाम के शख्स ने 2017 में शिकायत की थी. कई बार पेश न होने के चलते उनके खिलाफ इसी साल 18 जुलाई को को गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था.
संजीव जैन के खिलाफ चार गैर-जमानती और एक जमानती वारंट जारी किया गया है. शाहदरा जिला पुलिस की एसटीएफ अरेस्ट करने के बाद उन्हें कमिशन के सामने पेश किया है.
चार गैर-जमानती वारंट के बाद किया गया अरेस्ट

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








