
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार जारी, यमुनोत्री हाईवे की सेफ्टी वॉल धंसी, 10 हजार श्रद्धालु फंसे
AajTak
चार धाम यात्रा पर मौसम की मार जारी है. यमुनोत्री धाम जाने वाले हाईवे की सेफ्टी वॉल धंसने से 10 हजार श्रद्धालु फंस गए हैं.
उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है. वहीं चारधाम यात्रा पर मौसम की मार भी जारी है. इसी बीच यमुनोत्री धाम के लिए जाने वाले हाईवे की सेफ्टी वॉल धंस गई है. इसके करीब 10 हजार श्रद्धालु फंस गए हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये सभी श्रद्धालु अलग-अलग जगह पर फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि यह मार्ग खुलने में करीब 3 दिन लग सकते हैं.
जानकारी के मुताबिक हाईवे की सेफ्टी वॉल धंसने की वजह से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है. इसके चलते गाड़ियों का आवागमन बाधित हो गया है. हालांकि प्रशासन छोटी गाड़ियों से यात्रियों को निकालने की कोशिश में जुटा हुआ है.
उत्तराखंड में मौसम की मार जारी है. इसका असर चारधाम यात्रा पर भी हो रहा है. मूसलाधार बारिश और जगह-जगह भूस्खलन के चलते यात्रा को रोक दिया गया था. वहीं चमोली में मूसलाधार बारिश के चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान चट्टी से बद्रीनाथ के बीच, लामबगड़ में खचड़ा नाले में पानी बढ़ने और बलदूड़ा में भूस्खलन के चलते यात्रा रोकी गई थी. यात्रियों को पाण्डुकेश्वर, बद्रीनाथ जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली और गौचर मे रोका गया था.
बता दें कि चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की वजह से यात्रा का स्लॉट फुल हो चुका है. इसको लेकर अब रजिस्ट्रेशन भी बंद कर दिए गए हैं. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. रजिस्ट्रेशन काउंटर पर तीर्थयात्री चक्कर काट रहे हैं. तमाम लोग अपना सामान लेकर काउंटरों पर बैठे हैं, मगर उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







