
चाचा को फंसाने के लिए मुनव्वर राना के बेटे ने खुद पर करवाई फायरिंग, UP पुलिस का दावा
AajTak
मुनव्वर राणा के बेटे पर फायरिंग के मामले में रायबरेली पुलिस बड़ा खुलासा करने जा रही है. पुलिस जांच के मुताबिक, मुनव्वर राणा के बेटे ने अपने चाचा और चचेरे भाइयों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई है.
मशहूर शायर मुनव्वर राना के बेटे पर फायरिंग के मामले में रायबरेली पुलिस बड़ा खुलासा करने जा रही है. थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. पुलिस जांच के मुताबिक, मुनव्वर राना के बेटे ने अपने चाचा और चचेरे भाइयों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई है. इस पूरे मामले के पीछे संपत्ति विवाद बताया जा रहा है
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











