
चाचा अनु मलिक पर लगा था 'मी टू' का आरोप, भतीजे अमाल ने नहीं किया सपोर्ट, बोले- शर्मिंदा हुआ...
AajTak
म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक ने अपने चाचा अनु मलिक को लेकर कई खुलासे किए. अमाल का कहना है कि जब अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था, तब उन्होंने उन्हें सपोर्ट नहीं किया था. अमाल ने आगे इसकी वजह भी बताई.
म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक ने पिछले कुछ समय में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सारे खुलासे किए हैं. उन्होंने अपनी फैमिली को लेकर काफी बातें की हैं. अमाल ने अपने चाचा अनु मलिक पर लगे यौन उत्पीड़न आरोप पर अपनी राय रखी है. उन्होंने इस दौरान उनके साथ अपने रिश्तों का भी खुलासा किया है. अमाल का कहना है कि वो अनु मलिक को अपने परिवार का सदस्य नहीं मानते हैं.
अनु मलिक संग कैसा है अमाल मलिक का रिश्ता?
अमाल मलिक ने सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में चाचा अनु मलिक संग अपने बिगड़े रिश्तों पर बात की. उन्होंने कहा था कि अनु मलिक ने उनके पिता डब्बू मलिक के करियर को बर्बाद किया था. जिसके बाद अमाल के रिश्ते उनसे काफी खराब हो गए थे. जब अनु मलिक पर 'मी टू' के आरोप लगे थे, तब भी अमाल ने अपने चाचा का सपोर्ट नहीं किया था.
अमाल ने अनु मलिक संग अपने रिश्ते पर कहा, 'मैं अनु मलिक से जब भी पब्लिक में मिलता हूं तो मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं. लेकिन जो उनके कर्म रह चुके हैं या जितनी कहानियां मैंने सुनी हैं जैसे पापा से प्रोजेक्ट्स उनसे छीनकर उनसे कम पैसों में कर लेना. उसके बाद मेरा उनसे ना ही उनके परिवार से अच्छा रिलेशनशिप रहा है. मैं उनसे सालों से नहीं मिला हूं, मैं पार्टीज में भी नहीं जाता. वो लोग अरमान की शादी में इनवाइटेड थे और वहां आए भी.'
अनु मलिक पर लगे आरोप, क्या बोल गए अमाल
अमाल ने आगे अनु मलिक पर लगे यौन उत्पीड़न आरोप पर कहा, 'मैंने उनसे ना बात की और ना ही उन्हें सपोर्ट किया था. ये मेरी परेशानी नहीं है क्योंकि मैं उन्हें अपने परिवार का सदस्य नहीं मानता हूं. मैं बहुत शर्मिंदा हुआ था जब उनपर ऐसे आरोप लगे थे. मेरा उनसे कभी फैमिली वाला रिलेशनशिप नहीं रहा है. लेकिन मुझे लगता है अगर किसी ने उनके खिलाफ आवाज उठाई है, तो उसके पीछे कोई ना कोई सच्चाई जरूर होगी. वरना इतने सारे लोग क्यों बोलेंगे. बिना आग के धुआं नहीं निकलता है.'

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










