
'चांदीवाल आयोग के समक्ष मुझ पर दबाव डाला गया...', सचिन वाजे ने पत्र जारी कर अनिल देशमुख पर लगाया आरोप
AajTak
मराठी भाषा में हाथ से लिखा गया पत्र दरअसल फडणवीस को संबोधित है. इसमें आरोप लगाया गया है कि जब देशमुख गृह विभाग का नेतृत्व कर रहे थे, तब विभाग का काम काफी प्रभावित हुआ था और बहुत सारे अवैध काम किए जा रहे थे. देशमुख ने कथित तौर पर वाजे से कहा था कि एक 'पाटिल' और 'बड़े पवार' इस तरह के काम करने के लिए कह रहे थे.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के बीच राजनीतिक खींचतान के केंद्र में रहे बर्खास्त मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे का पत्र चर्चा में हैं. उन्होंने सोमवार को मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट के समक्ष एक पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें 'आवश्यक कार्रवाई' की मांग की गई.
मराठी भाषा में हाथ से लिखा गया पत्र दरअसल फडणवीस को संबोधित है. इसमें आरोप लगाया गया है कि जब देशमुख गृह विभाग का नेतृत्व कर रहे थे, तब विभाग का काम काफी प्रभावित हुआ था और बहुत सारे अवैध काम किए जा रहे थे. देशमुख ने कथित तौर पर वाजे से कहा था कि एक 'पाटिल' और 'बड़े पवार' इस तरह के काम करने के लिए कह रहे थे. वाजे ने आरोप लगाया कि वह कभी भी देशमुख से यह पूछने की हिम्मत नहीं जुटा पाए कि बड़े पवार कौन हैं.
क्यों जेल में हैं सचिन वाजे?
सचिन वाजे, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट का नेतृत्व कर रहे थे, जब उन्हें 2021 में एंटीलिया बम विस्फोट और बिजनेसमैन मनसुख हिरन की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था. मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्होंने देशमुख पर जबरन वसूली का आरोप लगाया था.
अनिल देशमुख पर वाजे के आरोप
वाजे ने दावा किया कि देशमुख ने उन्हें मुंबई और आसपास के इलाकों में विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से 100 करोड़ रुपये की उगाही का टार्गेट दिया था. इन आरोपों के लगाए जाने के बाद देशमुख को इस्तीफा देना पड़ा और बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











