
चहल संग जुड़ा नाम, क्रिकेटर से शादी करेगी हसीना? तोड़ी चुप्पी, बोली- चीजें...
AajTak
एक्ट्रेस शेफाली बग्गा ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने नाम जुड़ने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वे अपने प्रोफेशन को निजी जिंदगी में नहीं मिलाना चाहतीं और चीजें सिंपल रखना चाहती हैं.
क्रिकेट होस्ट-एक्ट्रेस शेफाली बग्गा इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में हैं. हाल ही में शेफाली बग्गा का नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा गया. एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर रिएक्ट भी किया था. अब शेफाली से पूछा गया कि क्या वो किसी क्रिकेटर को डेट करना चाहेंगी. जानते हैं कि इस पर उन्होंने कैसा रिएक्शन दिया.
क्रिकेटर को डेट करेंगी शेफाली शेफाली बग्गा ने अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की. उनसे बताया गया कि फैन्स चाहते हैं कि जैसे अनुष्का के पास उनका विराट है. वैसे शेफाली को भी उनका विराट मिल जाए. फिल्मीज्ञान से बातचीत में उन्होंने कहा कि हां मैं भी यही चाहती हूं कि मुझे भी जल्दी मेरा विराट मिल जाए. मेरा और प्यार का छत्तीस का आंकड़ा हो गया है.
उनसे पूछा गया कि क्या आप किसी क्रिकेटर को डेट करना चाहेंगी. इस पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता. क्योंकि ये मेरा प्रोफेशन है. इसलिए मैं इसे निजी जिंदगी में शामिल करके उलझाना नहीं चाहती. मैं चाहती हूं कि चीजें सिंपल रहें. मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन पता नहीं... उनसे पूछा गया कि जैसे जसप्रीत बुमराह और संजना की जोड़ी है. आपके साथ वैसा क्यों नहीं हो सकता. यकीनन आपको प्रपोजल आए होंगे. उन्होंने कहा कि पता नहीं. इस बारे में बात ना ही करो तो बेहतर है. हालांकि, ये कहते हुए उनकी मुस्कान बहुत कुछ कह गई थी.
चहल संग जुड़ा नाम शेफाली बग्गा को हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग स्पॉट किया गया था. दोनों को साथ देखकर लोग कयास लगाने लगे कि ये डेट कर रहे हैं. लेकिन बाद में पता चला कि शेफाली और चहल एक विज्ञापन के लिए साथ आए थे. इससे पहले उनका नाम फैजल शेख के साथ भी जोड़ा गया था. लेकिन दोनों के रोमांस की खबरें गलत निकलीं.
शेफाली का ड्रीम बॉय कौन बनेगा. ये जानने के लिए फैन्स बेकरार बैठे हैं. प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, शेफाली ने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्स एंकर के तौर पर की थी. उन्हें असली फेम बिग बॉस 13 से मिला.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












