
चलते रिक्शा पर शराब पीकर स्टंट कर रहे युवक की मौत, कांदिवली की घटना
AajTak
महाराष्ट्र के कांदिवली में शराब के नशे में रिक्शे पर स्टंट करने वाले भूषण बांदेकर की मौत हो गई. दरअसल, स्टंट के दौरान भूषण सड़क के किनारे खड़े एक टेंपो से टकरा गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई.
महाराष्ट्र के कांदिवली में शराब के नशे में रिक्शा पर खतरनाक स्टंट करने वाले भूषण बांदेकर की मौत हो गई. दरअसल, स्टंट के दौरान रिक्शा सड़क पर खड़े टेंपो से टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि वो बुरी तरह से घायल हो गया. भूषण बांदेकर को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना 25 दिसंबर की है. पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण भूषण की मौत के आरोप में उसके रिक्शा चालक दोस्त शिवकुमार नटराज शेट्टी को गिरफ्तार किया है.
ये दुर्घटना करीब रात 10 बजे कांदिवली के एमजी रोड पर सागर मार्बल एंड ग्रेनाइट की दुकान के पास हुई. मलाड के मार्वे रोड पर रहने वाली भूषण बांदेकर की पत्नी नंदिनी ने रात करीब 11 बजे घटना की जानकारी दी.
यह भी पढ़ें: मुंबई: साकीनाका में स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं 11 दमकल गाड़ियां
भूषण गंभीर रूप से घायल हो गया था भूषण को इलाज के लिए कांदिवली के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया. पुलिस पूछताछ में पता चला है कि भूषण अपने दो दोस्तों के साथ 25 दिसंबर की शाम हिंदुस्तान नाका के पास एक पार्टी में गया था. पार्टी के दौरान भूषण ने बहुत ज़्यादा शराब पी ली थी और वो शिवकुमार शेट्टी के साथ रिक्शा में यात्रा करते समय गाड़ी के बाहर लटक कर स्टंट कर रहा था. जैसे ही रिक्शा सागर मार्बल और ग्रेनाइट की दुकान के पास से गुजरा, वह सड़क के किनारे खड़े एक टेंपो से टकरा गया, जिससे भूषण गंभीर रूप से घायल हो गया.
यह भी पढ़ें: मुंबई में मराठी एक्ट्रेस उर्मिला कोठारे की कार ने दो मजदूरों को मारी टक्कर, एक की मौत

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











