
चलती बाइक पर वीडियो के लिए फोन में देखते रहे, हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत! Video हुआ वायरल
AajTak
वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवक की मौत होने का और मामला सामने आया है. दरअसल, महाराष्ट्र में धुले-सोलापुर हाईवे पर चलती बाइक पर रील बना रहे दो युवकों का एक्सीडेंट हो गया और एक की मौके पर ही मौत हो गई.
सोशल मीडिया पर रील्स अपलोड करने का क्रेज काफी बढ़ गया है. मगर हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जब रील्स बनाने के चक्कर में कई लोगों की जान चली गई. ऐसा ही एक और मामला महाराष्ट्र से आया है, जहां रील्स बनाने के चक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. दरअसल, दो युवक बाइक पर जा रहे थे और वीडियो बनाने के चक्कर में उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया और एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो भी आ गया है, जो काफी वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि ये मामला महाराष्ट्र में धुले-सोलापुर हाईवे का है. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि दो युवक हाइवे पर बाइक से जा रहे थे, तभी बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति वीडियो बनाने लगता है. इसके बाद बाइक चला रहा दूसरा शख्स वीडियो में पोज देने के लिए पीछे की तरफ मोबाइल कैमरे की ओर देखता है. ऐसे में कैमरे में ध्यान होने की वजह से बाइक का एक्सीडेंट हो जाता है. ये वीडियो काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है और फिर से रील्स के पागलपन को लेकर कमेंट्स किए जा रहे हैं.
वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह बाइक का एक्सीडेंट होता है और फिर कैमरा कहीं स्टेबल हो जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में एक व्यक्ति की तो मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक शख्स गंभीर रुप से घायल है. अभी बाइक चला रहे युवकों की व्यक्तिगत जानकारी सामने नहीं आई है.
रील्स के चक्कर में खाई में गिर गई थी कार
कुछ दिनों पहले ही एक महिला की भी वीडियो बनाते वक्त एक्सीडेंट की वजह से मौत हो गई थी. उस वक्त एक महिला बैक गियर में गाड़ी चली रही थीं और उनका दोस्त उनका वीडियो बना रहा था. उस दौरान कार पीछे चलती जाती है और फिर कार 300 फीट गहरी कार में गिर जाती है. इस हादसे में महिला की मौत हो गई थी और घटना का वीडियो काफी चर्चा में रहा था.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










