
चलती ट्रेन से लटककर रील बना रही थी महिला, टहनियों में फंसा सिर और फिर...
AajTak
रील बनाने का क्रेज लोगों को क्या-क्या नहीं करवाता! अक्सर लोग व्यूज के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से नहीं कतराते. कोई ट्रेन में स्टंट करता नजर आता है, तो कोई कार या बाइक पर खतरनाक कलाबाजियां दिखाकर रील बनाता है.कई बार रील बनाते समय लोग अपनी या दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डालने से नहीं हिचकिचाते.
रील बनाने का क्रेज लोगों को क्या-क्या नहीं करवाता! अक्सर लोग व्यूज के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से नहीं कतराते. कोई ट्रेन में स्टंट करता नजर आता है, तो कोई कार या बाइक पर खतरनाक कलाबाजियां दिखाकर रील बनाता है.कई बार रील बनाते समय लोग अपनी या दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डालने से नहीं हिचकिचाते.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो श्रीलंका का है, जहां एक चीनी महिला पर्यटक चलती ट्रेन में रील बनाने की कोशिश कर रही थी. महिला ट्रेन की रेलिंग पकड़कर लटक रही थी, उसका आधा शरीर ट्रेन के बाहर था. तेज रफ्तार से चलती ट्रेन में अचानक महिला का सिर पेड़ की टहनियों से टकरा जाता है. इस घटना से वीडियो भी हिलने लगता है, और फिर...
देखें वायरल वीडियो
वीडियो में पेड़ की टहनियों के टकराने की वजह से महिला का हाथ छूट जाता है. कुछ ही पलों में महिला ट्रेन के नीचे गिर जाती है. महिला के साथ हुए इस हादसे के बाद वीडियो बनाने वाला ट्रेन रूकवाने के लिए चिल्लाने लगता है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि पेड़ की टहनियों से टकराने के बाद महिला का हाथ रेलिंग से छूट जाता है और कुछ ही पलों में वह चलती ट्रेन से नीचे गिर जाती है. इस हादसे के बाद वीडियो बना रहा व्यक्ति ट्रेन रुकवाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










