
चर्चा में 10 बच्चों की सिंगल मदर... बोलीं - परेशान हूं, मगर आगे भी हो सकती हूं प्रेग्नेंट
AajTak
एक महिला जो दस बच्चों की सिंगल मदर हैं. उन्होंने बताया कि अकेले इतने बच्चों को पालना कितना मुश्किल होता है और फिर भी वह परेशान नहीं होती हैं. उनके पास घर में बिजली के बल्ब लगाने के पैसे नहीं हैं. फिर भी वह आगे और बच्चे पैदा करना चाहती हैं.
10 बच्चों की अकेली मां ने अपने पारिवारिक जीवन के बारे में बताया कि वह कैसे सभी की परवरिश कर रही है. उसकी जिंदगी का हर दिन एक नई चुनौती होती है. फिर भी वह आगे और बच्चे पैदा करना चाहती है. यह सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन इस महिला की कहानी काफी दिलचस्प है.
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथहैम्पटन की रहने वाली सोन्या ओ'लॉघलिन , एक सिंगल मां के रूप में अपने 10 बच्चों के साथ चार बेडरूम वाले काउंसिल हाउस में रहती हैं.मां को दिन-प्रतिदिन बहुत दबावों का सामना करना पड़ता है. इसमें परिवार चलाने के लिए वित्तीय प्रबंधन , रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी, अपने सभी बच्चों पर ध्यान देना और बच्चों की शैतानियों पर नजर रखना शामिल होता है.
सोन्या की छह बेटियां और चार बेटे हैं. सभी बच्चों के नाम क्रम अनुसार निकोला, लीह, शैनन, केओन, एरिन, काई, काना, लुईस, लेक्सी और डैनियल हैं. यूट्यूब के ओरिजिन चैनल से अपनी दिनचर्या के बारे में बात करते हुए सोन्या ने कहा किदस बच्चों के साथ जीवन काफी व्यस्त होता है. बच्चे मुझे हमेशा सतर्क रखते हैं.
सुबह छह बजे से शुरू हो जाती है भागदौड़ उनका दिन सुबह 6 बजे शुरू होता है. जब वह सबको जगाती हैं और स्कूल के लिए तैयार करती है. उन्होंने कहा कि सुबह का समय मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण होता है. क्योंति मुझे यह सुनिश्चित करना होता है कि सभी अपना नाश्ता कर लें. उन्होंने आगे कहा कि मैंने देखा है कि बड़े बच्चे जल्दी से कपड़े पहन लेते हैं, लेकिन उन्हें वास्तव में तैयार होने के लिए बहुत मोटिवेट करना पड़ता है और थोड़ा जोर लगाना पड़ता है.
उन्होंने आगे कहा कि छोटे बच्चों को थोड़ा ज्यादा प्रोत्साहन देना पड़ता है, नहीं तो वे स्कूल जाने से पहले सिर्फ अपने अंडरवियर में ही बैठे रहेंगे. सोन्या को परिवार के लिए घर का बना खाना बनाना बहुत पसंद है, लेकिन यह काफी मेहनत का काम है.उन्होंने बताया कि अगर आपको पता है कि आप क्या पकाने वाले हैं, तो 10 लोगों के परिवार को खाना खिलाना मुश्किल नहीं है.
सोन्या कहती हैं कि वह स्कूल के सामान पर लगभग 250 पाउंड खर्च करती हैं. शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच मेरे लिए थोड़ी भागदौड़ हो जाती है क्योंकि सभी बच्चों को खाना खिलाना होता है.सभी बच्चे मेरा ध्यान चाहते हैं, मैं बस उनके लिए खाना बनाना चाहती हूं ताकि मैं उनके साथ अगली चीज पर ध्यान दे सकूं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









