
चरणजीत सिंह चन्नी पर बीजेपी का आरोप, कांग्रेस MeToo के आरोपी को बना रही सीएम
Zee News
चरणजीत सिंह चन्नी पर वर्ष 2018 में एक IAS अधिकारी को गलत संदेश भेजने का आरोप लगा था. उस समय चन्नी अमरिंदर सरकार में मंत्री थे. यह मामला इस साल मई में दोबारा सामने आया, जब पंजाब महिला आयोग की ने धमकी दी कि अगर एक हफ्ते के भीतर राज्य सरकार चन्नी पर अपना रुख साफ नहीं करेगी तो वह अनशन पर चली जाएंगी.
नई दिल्ली: कांग्रेस ने मीटू (MeToo) मामले को लेकर चर्चाओं में रहे चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है. इसके बाद से ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) हमलावर हो गई है. अब बीजेपी नेता अमित मालवीय (Amit Malviya) ने ट्वीट करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तंज कसा है. In the last few days, Congress in Rajasthan passed a bill to register child marriages, giving it legitimacy and robbing young girls of their growing up years, and now has elevated a accused as CM of Punjab.
अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए कहा, 'कांग्रेस ने चरणजीत चन्नी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना, जिन्होंने तीन साल पुराने ‘मीटू’ मामले में कार्रवाई का सामना किया था. उन्होंने कथित तौर पर वर्ष 2018 में एक महिला IAS अधिकारी को अनुचित संदेश भेजा था. उस मामले को दबा दिया गया था, लेकिन पंजाब महिला आयोग द्वारा नोटिस भेजने के बाद दोबारा खुल गया. बहुत बढ़िया, राहुल.' Let’s wait for Rahul Gandhi to pontificate on women empowerment…

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










