
चमगादड़ ने 2000 KM की यात्रा कर रिकॉर्ड बनाया, पर बिल्ली ने मार डाला
AajTak
इंसान के अंगूठे जितने साइज के एक चमगादड़ ने रिकॉर्ड तोड़ यात्रा की लेकिन उसकी इस यात्रा का त्रासदी भरा अंत हुआ. लंदन से रूस तक यात्रा करने वाली इस मादा चमगादड़ को एक बिल्ली ने मार गिराया है. सोशल मीडिया पर ये घटना काफी वायरल हो रही है.
इंसान के अंगूठे जितने साइज के एक चमगादड़ ने रिकॉर्ड तोड़ यात्रा की लेकिन उसकी इस यात्रा का त्रासदी भरा अंत हुआ. लंदन से रूस तक यात्रा करने वाली इस मादा चमगादड़ को एक बिल्ली ने मार गिराया है. सोशल मीडिया पर ये घटना काफी वायरल हो रही है. (Nathusius' pipistrelles bats, फोटो क्रेडिट: Getty images) इस मादा चमगादड़ का नाम नाथुसियस पिपिस्ट्रेल' (Nathusius' pipistrelle) का वजन सिर्फ आठ ग्राम था. ये मादा चमगादड़ पश्चिमी रूस के गांव मोल्गिनो में घायल हालातों में मिली थी. इसे एक स्थानीय चमगादड़ अभ्यारण्य में ले जाया गया था. हालांकि गंभीर चोटों के चलते इसकी मौत हो गई. (Nathusius' pipistrelles bats, फोटो क्रेडिट: Getty images) ये मादा चमगादड़ रूस में रहने वाली स्वेतलाना लापिना की मिली थी. बैट कंजर्वेशन ट्रस्ट ने कहा कि इस चमगादड़ को ये चोटें एक बिल्ली के हमले से लगी थीं. इस चमगादड़ के पंख पर 'लंदन ज़ू' का निशान था. साल 2016 में ये चमगादड़ हीथ्रो एयरपोर्ट पर एक शख्स को मिला था. इसके बाद से ये चमगादड़ काफी यात्रा कर चुका है. (Nathusius' pipistrelles bats, फोटो क्रेडिट: Getty images)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










