
'चंपई सोरेन को जैसे कुर्सी से हटाया गया, वो सही नहीं था' बोले BJP नेता संजय सेठ
AajTak
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की BJP में जाने की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि चंपई सोरेन एक ईमानदार नेता हैं. उन्हें जैसे कुर्सी से हटाया, वो सही नहीं था. वह बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे. उन्होंने चार-पांच महीने में उत्कृष्ट काम किया था. उन्हें हटाना सही नहीं था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











