
चंद सेकेंड में 18 थप्पड़... स्कूल में टीचर संग प्रिंसिपल की हैरान करने वाली हरकत, CCTV में कैद
AajTak
गुजरात के भरूच जिले के एक स्कूल में हैरान कर देने वाली घटना घटी है. यहां एक प्रिंसिपल ने नाराज होने के बाद एक टीचर पर हमला बोल दिया. महज चंद सेकेंड में उसने पीड़ित को 18 बार थप्पड़ मारे. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
गुजरात के भरूच जिले के एक स्कूल में हैरान कर देने वाली घटना घटी है. यहां एक प्रिंसिपल ने नाराज होने के बाद एक टीचर पर हमला बोल दिया. महज चंद सेकेंड में उसने पीड़ित को 18 बार थप्पड़ मारे. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं. आरोपी के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं.
जानकारी के मुताबिक, ये घटना भरूच के जंबूसर शहर के नवयुग स्कूल में हुई है. आरोपी प्रिंसिपल का नाम हितेंद्र सिंह ठाकोर है, जबकि पीड़ित टीचर का नाम राजेंद्र परमार है. बताया जा रहा है कि गणित और विज्ञान की कक्षाओं को संभालने के तरीके के बारे में मिली शिकायतों के बाद ये विवाद हुआ. प्रिंसिपल ने बातचीत के लिए टीचर को अपने ऑफिस में बुलाया था.
भरूच जिला शिक्षा अधिकारी स्वातिबा रावल ने बताया कि संस्थान के प्रबंधन ने स्कूल प्रिंसिपल हितेंद्र सिंह ठाकोर को जांच के दौरान स्कूल आने से मना कर दिया है. स्कूल द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में ठाकोर अपने केबिन में बैठे हुए राजेंद्र परमार से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहां पर कुछ अन्य सहकर्मी भी उनके साथ सामने बैठे हुए. अचानक ठाकोर अपनी कुर्सी से उठते हैं.
देखें घटना की सीसीटीवी फुटेज...
वो राजेंद्र परमार की ओर दौड़ते हुए जाते हैं. इसके बाद उनको बार-बार पीटते हुए दिखाई देते हैं. इसके बाद ठाकोर ने परमार को सीट से नीचे खींच लिया और अन्य लोगों की मौजूदगी में उनके चेहरे पर कई बार थप्पड़ मारे. वीडियो में लोगों को बीच-बचाव करते देखा जा सकता है. स्कूल प्रबंधन ने 7 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क करके प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत की है.
उन्होंने बताया, ''प्रिंसिपल हितेंद्र सिंह ठाकोर के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद मैंने घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है. समिति आज सोमवार को प्रिंसिपल का बयान दर्ज करेगी. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद हम कार्रवाई करेंगे. फिलहाल स्कूल प्रबंधन ने उनको स्कूल आने से मना किया है.'' उन्होंने इस बात पर प्रकाश नहीं डाला कि इस भयावह घटना की वजह क्या थी.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










