
चंद मिनटों में 15000 मधुमक्खियों ने कर लिया इस शख्स के कार पर कब्जा और फिर...
AajTak
एक आदमी जब किराने की दुकान पर खरीदारी करके अपनी कार के पास लौटा तो उसने देखा कि 15,000 मधुमक्खियों के झुंड ने कार के अंदर डेरा डाल दिया है. उस व्यक्ति की गलती महज इतनी थी कि उसके कार की एक खिड़की खुली रह गई थी.
मिठास की वजह से शहद से जितना लोगों को प्यारा होता है वहीं उसे पैदा करने वाली मधुमक्खियों के डंक से उतना ही डर भी लगता है. न्यू मैक्सिको में जब एक ऑफ-ड्यूटी फायर फाइटर ने एक कार से मधुमक्खियों के झुंड को निकालने की कोशिश की तो मधुमक्खियों ने उन्हें अपना दुश्मन समझकर घेर लिया. उस शख्स के आगे पीछे-ऊपर-नीचे बस मधुमक्खियां ही मधुमक्खियां मंडराने लगी और उन्हें काटने की कोशिश करने लगी. उस खड़ी कार में करीब 15 हजार मधुमक्खियों ने अपना डेरा जमा रखा था और उन्होंने एक साथ फायर फाइटर पर हमला बोल दिया. (तस्वीर- Las Cruces Fire Department) दरअसल एक आदमी जब किराने की दुकान पर खरीदारी करके अपनी कार के पास लौटा तो उसने देखा कि 15,000 मधुमक्खियों के झुंड ने कार के अंदर डेरा डाल दिया है. उस व्यक्ति की गलती महज इतनी थी कि उसके कार की एक खिड़की खुली रह गई थी. (तस्वीर- Las Cruces Fire Department) कार के मालिक ने मदद के लिए लास क्रॉसेस फायर डिपार्टमेंट को कॉल किया. एक फेसबुक पोस्ट में, अग्निशमन विभाग ने लिखा है कि ऑफ-ड्यूटी फायर फाइटर जेसी जॉनसन ने इस काम को करने की जिम्मेदारी ली. मधुमक्खियों को कार से निकालने से पहले उन्हें आस-पास के सभी दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी थी. (तस्वीर- Las Cruces Fire Department)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










