
चंद मिनटों में घर के बाहर से चुरा ले गए फॉर्च्यूनर, हफ्तेभर पहले ही खरीदी थी कार
AajTak
हरियाणा के करनाल के सेक्टर 13 में घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार को चोरों ने चंद मिनटों में चोरी कर लिया. यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. यह कार 20 दिन पहले ही खरीदी गई थी.
हरियाणा के करनाल में सुबह साढ़े 3 बजे सेक्टर 13 स्थित एक मकान के बाहर से फॉर्च्यूनर कार चोरी हो गई. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. कार के मालिक इस मामले में चोरी का केस दर्ज कराया है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों में दो चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर पार्क के रास्ते से आते दिखे. चोरों ने पहले कार का शीशा तोड़ा. इसके बाद कार का लॉक खोलकर उसमें बैठ गए. इसके बाद कार को 10 मिनट में स्टार्ट कर उसे लेकर मौके से फरार हो गए. यह कार एक सप्ताह पहले ही खरीदी गई थी.
गाड़ी के मालिक अमरीक सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही उन्होंने 50 लाख रुपए में नई गाड़ी ली थी. इसके बाद रविवार की सुबह करीब 4 बजे जब वह सैर करने के लिए घर से बाहर निकले तो देखा कि कार घर के बाहर नहीं थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. सीसीटीवी चेक किए तो अल सुबह करीब साढ़े 3 बजे ही दो चोर गाड़ी का शीशा तोड़कर गाड़ी को लेकर फरार होते नजर आए.
गाड़ी की एजेंसी पर उठाए सवाल
इस दौरान पीड़ित अमरीक सिंह ने गाड़ी की एजेंसी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति इतने पैसे लगाकर कार खरीदता है तो एजेंसी का दायित्व नहीं बनता कि ऐसे फीचर दे कि अगर कोई कार का शीशा तोड़े या चुराने को कोशिश करे तो गाड़ी का अलार्म बजने लगे.
कल सेक्टर 6 में भी चोरी हो गई थी कार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











