
चंद्रबाबू नायडू को आया नीतीश कुमार का फोन, जानिए क्या हुई बात, शपथ ग्रहण से अनुपस्थिति पर उठ रहे थे सवाल
AajTak
नीतीश कुमार की चुप्पी कई बार बहुत संकेत दे जाती है. बिहार के मुख्यमंत्री बुधवार को जब चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे तो कई चर्चाएं होने लगी है. दोनों ही नेता केंद्र में बनी नई एनडीए सरकार में किंगमेकर के रोल में हैं. लिहाजा इनमें से एक की गैरहाजिरी कई सवाल खड़े कर रही थी.
बिहार के सीएम नीतीश कुमार बुधवार को चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण में नहीं आए. नीतीश और चंद्रबाबू नायडू दोनों ही मोदी 3.0 सरकार के किंगमेकर हैं. बुधवार को जब नीतीश चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे तो एनडीए की नयी नवेली सरकार की सेहत पर चर्चाएं शुरू हो गई. बिहार की विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि NDA के घटक दलों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है.
इन कयासबाजियों के बीच खबर आई है कि नीतीश कुमार ने कल यानी बुधवार को ही तेलुगु देशम पार्टी के मुखिया एन चंद्रबाबू नायडू को फोन किया है. रिपोर्ट के अनुसार नीतीश ने सीएम पद संभालने के बाद चंद्रबाबू नायडू को धन्यवाद दिया. बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार नीतीश ने फोन पर नायडू से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नायडू की अगुवाई में दक्षिण का ये राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा.
बता दें कि केंद्र की नई एनडीए सरकार में नीतीश दूसरे सबसे बड़े घटक दल जेडीयू के नेता है. इस सरकार में 16 एमपी के साथ टीडीपी सबसे बड़ा घटक दल है और 12 सांसदों के साथ नीतीश कुमार की जेडीयू दूसरे नंबर पर है.
नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में क्यों नहीं पहुंचे नीतीश कुमार! बढ़ी सियासी हलचल
नरेंद्र मोदी सरकार के लिए इन दोनों ही घटक दलों का एनडीए में रहना जरूरी है. दोनों ही पार्टी को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में दो-दो मंत्रालय मिले हैं.
इधर आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू को प्रचंड बहुमत मिला है. हालांकि नायडू ने अपनी सरकार में पवन कल्याण की पार्टी जनसेना और बीजेपी को शामिल किया है. एनडीए को यहां 175 में 164 सीटें मिली हैं. इस सरकार का शपथ ग्रहण बुधवार को हुआ. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा मौजूद रहे.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







