
चंदौली में गैंगेस्टर की बेटी को पुलिस ने पीटा, मौत के बाद मचा हंगामा, थाना प्रभारी सस्पेंड
Zee News
पुलिसवालों पर हिस्ट्रीशीटर कन्हैया यादव के घर में घुसकर उसकी बेटियों से मारपीट का आरोप लगा है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से बेटी की मौत हुई है.
नई दिल्ली: चंदौली में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई है. गैंगेस्टर को पकड़ने गई पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने गैंगेस्टर के परिवार वालों से जमकर मारपीट की. पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने परिवार वालों के साथ अभद्रता भी की. इसके बाद आरोपित कंहैया यादव की 27 वर्षीय बेटी गुड़िया ऊर्फ निशा यादव की मौत हो गई है. वहीं छोटी बेटी गूंजा भी काफी जख्मी है. इस घटना के कारण ग्रामीणों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने पत्थरबाजी की और एक एम्बुलेंस को क्षतिग्रस्त करने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग -2 को अवरुद्ध करने का प्रयास किया.
क्या है पूरी घटना रिपोर्ट में कहा गया है कि एसओ सैय्यदराजा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने कन्हैया यादव के यहां छापेमारी की थी. आईजी ने बताया कि पुलिस ने आपराधिक इतिहास रखने वाले कन्हैया के खिलाफ प्रत्यर्पण आदेश जारी किया गया था. उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस उसकी तलाशी के लिए गई थी. हालांकि, कन्हैया नहीं मिला जिसके बाद पुलिस ने उसके भाई को अपने साथ ले जाने की कोशिश की. निशा यादव ने पुलिस की इस बात का विरोध किया तब एसओ सैय्यदराजा ने कथित तौर पर उसकी पिटाई की और उसकी मौत हो गई. उसकी बहन ने भी अपनी नस काटने की कोशिश की.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









