
चंदौली: मर्जर के बाद बढ़ी दूरी, अब स्कूल नहीं जाना चाहते बच्चे, टीचर्स भी परेशान
AajTak
चंदौली जिले के नियमताबाद ब्लॉक के कुंडा खुर्द गांव मे चल रहे अपर प्राइमरी स्कूल मे कुल 22 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, जिनको पढ़ने के लिए दो अध्यापकों की तैनाती भी थी. क्योंकि यहां छात्र संख्या काफी कम थी. लिहाजा नए नियम के तहत इस विद्यालय को तकरीबन ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्थित कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर से पेयर कर दिया गया.
उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों के पेयरिंग प्रक्रिया में एक नई चुनौती सामने आ रही है. ऐसे बहुत से स्कूल हैं जहां पर एक स्कूल के दूसरे स्कूल में पेयर होने के बाद छात्र पेयर हुए स्कूल मे नहीं जा रहे हैं. ऐसी ही एक तस्वीर पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली से भी सामने आई है.
चंदौली जिले के नियमताबाद ब्लॉक के कुंडा खुर्द गांव मे चल रहे अपर प्राइमरी स्कूल मे कुल 22 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, जिनको पढ़ने के लिए दो अध्यापकों की तैनाती भी थी. क्योंकि यहां छात्र संख्या काफी कम थी. लिहाजा नए नियम के तहत इस विद्यालय को तकरीबन ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्थित कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर से पेयर कर दिया गया.
एक भी बच्चा पेयर स्कूल नहीं पहुंच रहा है
अपर प्राइमरी स्कूल कुंडा खुर्द में कक्षा 6,7 और 8 के कुल 22 छात्र और दो अध्यापक थे, जिन्हें कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर में जाकर पठन-पाठन करना था. शुरुआत में तो दो-तीन बच्चे अध्यापकों के साथ स्कूल पहुंचे, लेकिन वर्तमान समय में एक भी बच्चा पेयर हुए स्कूल में नहीं पहुंच रहा है. अध्यापकों के अनुसार छात्रों का कहना है कि इस स्कूल की दूरी ज्यादा है इसलिए वह स्कूल आने में अक्षम हैं.
क्या बोलीं स्कूल प्रिंसिपल
कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर चंदौली की प्रभारी हेडमास्टर शिवधनी यादव ने कहा, 'मेरे विद्यालय से पेयर होने वाला विद्यालय यूपीएस कुंडा खुर्द है. वहां पर 22 बच्चे थे उनको यहां आना था. टीचर के साथ दो-तीन बच्चे कुछ दिन आए, इसके बाद अब नहीं आ रहे हैं. न आने की वजह बच्चे दूरी ज्यादा बता रहे हैं. दूरी की समस्या आ रही है इस समस्या से हम लोगों ने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है."

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










