
'चंदू चायवाला' समझ कर हल्के में लिया क्या? आलीशान घर के मालिक हैं कपिल शर्मा के दोस्त
AajTak
चंदन प्रभाकर ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में कपिल के साथ टेलीविजन की दुनिया में दस्तक दी थी. शो के विनर कपिल शर्मा थे और चंदन रनरअप. चंदन ने शो नहीं जीता, लेकिन द कपिल शर्मा शो में 'चंदू चायवाला' बन कर हर किसी का दिल जीत लिया.
द कपिल शर्मा शो ने सिर्फ कपिल शर्मा को ही लोकप्रिय नहीं बनाया है, बल्कि उनके अलावा कई चेहरों को काम और पहचान भी दी है. इन्हीं कलाकारों में से एक कपिल के बेस्ट फ्रेंड चंदन प्रभाकर उर्फ चंदू चायवाला भी हैं. चंदन इस समय कपिल शर्मा टीम के साथ कनाडा टूर पर हैं. ट्रिप के दौरान 'चंदू चायवाला' के ब्रांडेड कपड़ों ने सबका ध्यान खींचा. बस इसके बाद क्या है, लोग चंदू के घर तक पहुंच चुके हैं. इसी बहाने हम भी चंदन के घर की झलक देख लेते हैं.
लग्जरी घर के मालिक हैं चंदू चंदन प्रभाकर ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में कपिल के साथ टेलीविजन की दुनिया में दस्तक दी थी. शो के विनर कपिल शर्मा थे और चंदन रनरअप. चंदन ने शो नहीं जीता, लेकिन द कपिल शर्मा शो में 'चंदू चायवाला' बन कर हर किसी का दिल जीत लिया. पंजाब के रहने वाले चंदन प्रभाकर अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर आगे बढ़ते गये और आज मुंबई में एक आलीशान घर के मालिक हैं.
टीम के साथ कनाडा रवाना हुए Kapil Sharma, 'चंदू चायवाला' को ब्रांडेड आउटफिट में देखकर लोग हैरान
चंदन अकसर ही सोशल मीडिया पर अपने लग्जरी हाउस की तस्वीरें शेयर किया करते हैं. आप में से शायद किसी को पता होगा कि चंदन का अपार्टमेंट मुंबई के सबसे महंगे अपार्टमेंट में गिना जाता है. फोटोज में आप देख सकते हैं कि कॉमेडियन के घर का लिविंग रूप कितना बड़ा और शानदार है. घर में मौजूद हर फर्नीचर क्लासी और लैविश लुक देता है. झूमर से डाइनिंग टेबल तक हर चीज यूनिक स्टाइल में डिजाइन कराई गई है.
कहां है मेड इन इंडिया गाने वाली Alisha Chinai, क्यों नहीं गाती अब गाने?
खूबसूरत है बालकनी चंदन प्रभाकर के इंस्टाग्राम पर मौजूद वीडियो में घर की खूबसूरत बालकनी देखी जा सकती है. बालकनी से मुंबई शहर का भव्य नजारा दिखाई देता है. बालकनी से मायानगरी का व्यू लेने के बाद शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसने ऐसी बालकनी में जाने का सपना ना देखा हो. चंदन प्रभाकर का घर देखने के बाद इसकी कीमत का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. पर हां इतना जरूर कहा जा सकता है कि उन्होंने कम समय में बहुत कुछ हासिल कर लिया. है ना?

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










