चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी केस: सेना का जवान अरुणाचल प्रदेश से गिरफ्तार, मोहाली लाया गया
AajTak
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को CJM बोडाली ने आरोपी को मोहाली कोर्ट में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड दे दी है.
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को CJM बोडाली ने आरोपी को मोहाली कोर्ट में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड दे दी. जिसके बाद उसे मोहाली लाया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी.
पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि सेना, असम और अरुणाचल पुलिस के सहयोग से चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है. अरुणाचल प्रदेश के सेला पास से आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार किया गया है. मोहाली कोर्ट के समक्ष पेश करने के लिए सीजेएम बोमडिला से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया.
Crucial breakthrough in the #ChandigarhUniversity case with the assistance of the #Army, #Assam & #Arunachal Police. Accused army personnel Sanjeev Singh arrested from Sela Pass, Arunachal Pradesh. Transit remand obtained from Ld CJM Bomdilla for production before Mohali court. pic.twitter.com/eNhNq9W11R
बता दें कि इस मामले में पुलिस आरोपी छात्रा समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस को तीनों आरोपियों यानी MBA की छात्रा, उसका बॉयफ्रेंड सनी मेहता और उसका दोस्त रंकज वर्मा से शुरुआती पूछताछ में कई तथ्य हाथ लगे हैं. जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुटी है.
क्या है पूरा मामला
बता दें कि एक MBA छात्रा पर गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम से अन्य लड़कियों के वीडियो बनाने का आरोप है. इन वीडियो को वह अपने दो दोस्तों के साथ शेयर करती थी. पंजाब के मोहाली में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में एक दिन जब MBA स्टूडेंट वीडियो बना रही थी, तो उसे 6 लड़कियों ने ऐसा करते देख लिया था. जिसके बाद यूनिवर्सिटी में जमकर बवाल भी हुआ.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











