
चंडीगढ़ में मेयर चुनाव जीती BJP, AAP-कांग्रेस मिलकर भी नहीं रोक पाए, 3 पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग
AajTak
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हरप्रीत कौर जीत गई हैं. बीजेपी उम्मीदवार को 36 में से 19 वोट मिले. आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार को 17 वोट मिले. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को मिलाकर 20 वोट थे.
चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को नहीं रोक पाए. बीजेपी उम्मीदवार हरप्रीत कौर को कुल 19 वोट मिले. वहीं, आम आदमी पार्टी की मेयर उम्मीदवार प्रेमलता के पक्ष में 17 वोट पड़े.
चंडीगढ़ नगर निगम को आज नया मेयर मिल जाएगा. आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव के लिए प्रेमलता को उम्मीदवार बनाया है. प्रेमलता का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की हरप्रीत कौर से है. गहमागहमी के बीच नया मेयर चुनने के लिए मतदान शुरू हो गया है. सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त स्वतंत्र पर्यवेक्षक की निगरानी में हो रहे चुनाव में पहला वोट चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने डाला.
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के वोट डालने के बाद पार्षद अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं. वोटिंग के शुरुआती घंटे में ही बैलट पेपर को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है. एक पार्षद ने बैलट पेपर पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि उनके बैलट पर एक डॉट था. चंडीगढ़ के वार्ड नंबर एक से आम आदमी पार्टी की पार्षद जसविंदर कौर ने बैलट पेपर पर एक डॉट होने का आरोप लगाते हुए वोट डालने के लिए एक और बैलट देने की मांग की और कहा कि 10 मिनट से इंतजार कर रही हूं.
गौरतलब है कि चंडीगढ़ नगर निगम का कुल संख्याबल 35 है. निगम के 35 पार्षदों के साथ ही चंडीगढ़ के सांसद भी मेयर चुनाव में वोट करते हैं. कुल मिलाकर 36 वोट हैं और अगर सौ फीसदी पोलिंग होती है, कोई वोट निरस्त नहीं होता है तो चुनावी बाजी जीतने के लिए 19 वोट की जरूरत होगी. नंबरगेम की बात करें तो बीजेपी 16 पार्षदों के साथ निगम सदन में सबसे बड़ी पार्टी है.
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार को गिरफ्तारी से राहत, करप्शन केस में हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
चंडीगढ़ के निगम सदन में 13 पार्षदों के साथ आम आदमी पार्टी दूसरे और कांग्रेस छह पार्षदों के साथ तीसरे नंबर पर है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पास सांसद के वोट समेत कुल 20 वोट हैं जो जीत सुनिश्चित करने के लिए जरूरी 19 से एक ज्यादा है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस, बीजेपी को निगम की सत्ता पर काबिज होने से रोकने के लिए गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं. दोनों दलों की कोशिश अपने शत प्रतिशत वोट प्रेमलता के पक्ष में पोल कराने की है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











