
चंडीगढ़ नगर निकाय: हार के बाद भी भाजपा उम्मीदवार ने मेयर चुनाव जीता, आप ने कहा- लोकतंत्र की हत्या
The Wire
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी 35 में से 14 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी. मेयर चुनाव में कुल 36 वोटों में से सिर्फ़ 28 वोट ही पड़े. भाजपा और आप के उम्मीदवारों के 14-14 वोट थे, लेकिन भाजपा पार्षद और पीठासीन अधिकारी महेश इंदर सिंह द्वारा आप का एक वोट अमान्य घोषित करने से भाजपा उम्मीदवार सरबजीत कौर जीत गईं. कांग्रेस और अकाली दल ने चुनाव में भाग नहीं लिया था.
चंडीगढ़ः आठ जनवरी को चंडीगढ़ नगर निकाय में मेयर पद का चुनाव एक वोट से हारने के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर ‘लोकतंत्र की हत्या’ का आरोप लगाया है. दरअसल शनिवार (08 जनवरी) को मेयर पद के चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के एक वोट को खारिज कर दिया गया था. BJP wins all three positions in the Municipal Corporation Voting for offices of Mayor, Senior Deputy Mayor and Deputy Mayor. Mayor : Mrs. Sarabjit Kaur BJPSenior Deputy Mayor : Shri Dalip Sharma BJPDeputy Mayor : Shri Anup Sharma BJPSAFFRON WAVE IN CHANDIGARH ✊✌️ pic.twitter.com/ZCHjvRKKpC Chandigarh Mayoral polls
पिछले महीने चंडीगढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बावजूद पार्टी की उम्मीदवार सरबजीत कौर मात्र एक वोट से मेयर पद जीत गई हैं. मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पद भाजपा के खाते में गए. — Kirron Kher (@KirronKherBJP) January 8, 2022 Scenes inside MC house 👇 pic.twitter.com/ZZz1o88trV
स्थानीय नगर निकाय चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी को चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बाद मेयर पद का चुनाव जीतने की उम्मीद थी. — Rajinder S Nagarkoti रजिन्दर सिंह नगरकोटी (@nagarkoti) January 8, 2022
आठ जनवरी को मेयर पद के चुनाव में कुल 36 वोटों में से सिर्फ 28 वोट ही पड़े, क्योंकि कांग्रेस के सात पार्षदों और शिरोमणि अकाली दल के एकमात्र पार्षद ने इस वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया.

एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट का प्रतिनिधित्व करने वाले फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से उड़ानों में कम से कम 60% सीटों के चयन के लिए कोई शुल्क न लेने के फैसले को वापस लेने का आग्रह किया है. समूह का कहना है कि इस कदम से एयलाइंस को हवाई किराए बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा.

आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार जूनियर डॉक्टर की मां ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पनिहाटी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति दे दी है. प्रदेश भाजपा की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें इस सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है.

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि देशभर में 2017 से अब तक सीवर और सेप्टिक टैंक की ख़तरनाक सफाई के दौरान 622 सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी है. 539 परिवारों को पूरा मुआवज़ा दिया गया, जबकि 25 परिवारों को आंशिक मुआवज़ा मिला. मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश 86 के साथ सबसे ऊपर है, इसके बाद महाराष्ट्र (82), तमिलनाडु (77), हरियाणा (76), गुजरात (73) और दिल्ली (62) का स्थान है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक की याचिका पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक 'संदिग्ध आरोपी' होने के नाते वह अपनी मनचाही राहत, जैसे सुरक्षा और पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ विभागीय जांच की मांग नहीं कर सकते. दीपक ने बीते महीने कोटद्वार में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग के साथ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा की जा रही बदसलूकी का विरोध किया था.

यह त्रासदी नवंबर 2014 में बिलासपुर ज़िले के नेमिचंद जैन अस्पताल (सकरी), गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आयोजित सरकारी सामूहिक नसबंदी शिविरों के दौरान हुई थी. ज़िला अदालत ने आरोपी सर्जन को ग़ैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया और दो साल की क़ैद, 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही पांच अन्य आरोपियों को बरी कर दिया.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.

वी-डेम की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के अंत तक दुनिया में 92 तानाशाही वाले देश और 87 लोकतांत्रिक देश मौजूद थे. भारत अभी भी 'चुनावी तानाशाह' बना हुआ है, इस श्रेणी में वह 2017 में शामिल हुआ था. 179 देशों में सें भारत लिबरल डेमोक्रेसी इंडेक्स में 105वें स्थान पर है. पिछले वर्ष यह 100वें स्थान पर था.

बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद अनुशासनहीन व्यवहार के लिए सात कांग्रेस सांसदों और एक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद को निलंबित कर दिया गया था. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें इन सदस्यों का निलंबन वापस लेने पर सहमति बनी.




