
घोषणापत्र पर दंगल... चुनावी रैलियों में दावों पर अब सीधी बात करेंगे खड़गे, PM मोदी से मांगा टाइम
AajTak
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के घोषणापत्र मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का वक्त मांगा है. सूत्रों का कहना है कि खड़गे कांग्रेस के घोषणापत्र से पीएम मोदी को वाकिफ कराएंगे. सूत्रों का कहना है कि इसके साथ ही वह पीएम मोदी से ये भी गुजारिश करेंगे कि वह कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर वोटर्स को गुमराह नहीं करें.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का वक्त मांगा है. सूत्रों का कहना है कि खड़गे पीएम मोदी से मिलकर उन्हें कांग्रेस का घोषणापत्र (Manifesto) सौपेंगे. पार्टी के घोषणापत्र से पीएम मोदी को वाकिफ कराया जाएगा.
सूत्रों का कहना है कि इसके साथ ही वह पीएम मोदी से गुजारिश करेंगे कि वह कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर वोटर्स को गुमराह नहीं करें. बता दें कि कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर हाल ही में एक चुनावी रैली में पीएम मोदी के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. कांग्रेस ने पीएम मोदी के बयान की चुनाव आयोग में शिकायत करने का फैसला भी किया है.
PM मोदी के किस बयान पर है विवाद?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वह लोगों की संपत्ति को मुसलमानों में बांट देगी. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है.
PM मोदी ने रैली में कहा कि ये शहरी-नक्सली मानसिकता मेरी माताओं और बहनों का मंगलसूत्र भी नहीं छोड़ेगी. कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि वे माताओं और बहनों के साथ गोल्ड का हिसाब करेंगे, उसके बारे में जानकारी लेंगे और फिर उस संपत्ति को अल्पसंख्यकों को बांट देंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी तो उन्होंने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है. इसका मतलब है कि ये संपत्ति एकत्र कर किसे बांटेंगे? जिनके ज्यादा बच्चे हैं, ये संपत्ति उनको बांटेंगे. ये संपत्ति घुसपैठियों को बांटेंगे, क्या आपकी मेहनत की कमाई घुसपैठियों को दिया जाएगा? क्या आपको यह मंजूर है?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











