
घोर कलयुग! कोच्चि में बेटी ने बूढ़ी मां को लोहे की रॉड से मारा, पसली भी तोड़ दी
AajTak
कोच्चि के कुंब्लाम इलाके में निव्या नामक महिला ने अपनी 70 वर्षीय मां सरसु को प्रताड़ित किया. उसने अपनी मां को थप्पड़ जड़े और लात भी मारी. इस दौरान बूढ़ी मां की पसली टूट गई, जिसके बाद उन्होंने बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कराया.
केरल के कोच्चि में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है जिसपर अपनी बूढ़ी मां को प्रताड़ित करने का आरोप है. आरोपी महिला की पहचान निव्या (30) के रूप में हुई है, जिसने अपनी मां पर हमला किया और उनकी पसली तोड़ दी.
पीटीआई के मुताबिक, ये मामला कोच्चि के कुंब्लाम इलाके का है. पनंगड पुलिस ने बताया कि निव्या की मां सरसु कथित तौर पर उसके रोजमर्रा के मामलों में दखल देती थी जिसे लेकर निव्या 19 जनवरी को उन पर गुस्सा हो गई. ऐसे में आरोपी ने सरसु को अपने घर के गेट के पास गर्दन से पकड़ लिया.
निव्या पर आरोप है कि उसने अपनी 70 साल की बूढ़ी मां को थप्पड़ और लात मारी. इसे लेकर निव्या की मां सरसु ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. सरसु ने अपनी बेटी पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है.
21 जनवरी को दर्ज कराई गई एफआईआर में सरसु ने निव्या पर आरोप लगाया है कि उसने लोहे की रॉड से उनकी छाती पर हमला किया, जिस की वजह से उनकी पसली टूट गई. मामला दर्ज होने के बाद निव्या फरार हो गई थी. लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और शुक्रवार को पुलिस ने उसे वायनाड जिले के मनंथावडी से हिरासत में ले लिया.
अब गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे कोच्चि लाया जाएगा. इसके बाद उसे रिमांड में लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. वहीं पुलिस ने बताया कि निव्या का नाम पहले भी हत्या, अपहरण और नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में शामिल रहा है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






