
घाटकोपर होर्डिंग हादसे के आरोपी पर 100 बार लग चुका था जुर्माना, अब एक और संगीन आरोप
AajTak
घाटकोपर होर्डिंग हादसे के आरोपी के बारे में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब बतयाा जा रहा है कि आरोपी भावेश भिंडे पर हादसे से पहले तक करीब 100 से ज्यादा बार जुर्माना लगाया जा चुका था.
मुंबई के घाटकोपर में हुए होर्डिंग हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ रही है, एक के बाद एक नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब तक पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए जा चुके हादसे के आरोपी भावेश भिंडे पर नियमों के उल्लंघन में BMC करीब 100 बार जुर्माना लगा चुकी है.
बता दें कि आरोपी भावेश भिंडे ईगो मीडिया का डायरेक्टर है. इस एजेंसी ने ही मुंबई के घाटकोपर में पेट्रोल पंप पर अवैध विशाल होर्डिंग लगाया था. धूल भरी आंधी में इस होर्डिंग के गिरने के बाद 17 लोगों की जान चली गई थी.
जुर्माना भी लगाया जा चुका
मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को जांच में पता चला है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने भावेश भिंडे को अवैध होर्डिंग लगाने या उनके आकार और नियमों का उल्लंघन करने के लिए 100 से ज्यादा बार नोटिस जारी किया था. इस दौरान आरोपी पर जुर्माना भी लगाया गया था.
ब्लैकलिस्टेड था भावेश भिंडे
पुलिस यह भी मानकर चल रही है कि आरोपी ने एक ऐसी कंपनी के जरिए काम करना शुरू कर दिया था, जो उसने किसी और के नाम पर रजिस्टर करा रखी थी. ऐसा इसलिए भी, क्योंकि भावेश भिंडे को कई नागरिक ऐजेंसियों ने ब्लैकलिस्ट कर रखा था.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







