
घर से मिली गुमशुदा युवक की लाश, हत्या कर पत्नी ने गड्ढे में थी दफनाई
AajTak
पंजाब के संगरूर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद शव को घर में ही दफना दिया था. हैरानी वाली बात ये है कि उसने थाने में पति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट भी लिखवाई थी. मामले की छानबीन के दौरान पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है.
पंजाब के संगरूर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद शव को घर में बने टॉयलेट में गड्ढा खोदकर दफना दिया था. फिर थाने जाकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई. पुलिस की छानबीन में महिला की सच्चाई सामने आ गई. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमि को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही गड्ढे से शव भी बरामद कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, संगरूर के बक्शीवाला गांव में रहने वाला अमरीक सिंह बीते एक महीने से लापता था. पत्नी रज्जी कौर ने सुसराल वालों के साथ जाकर थाने में 20 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को कुछ सबूत मिले. उनके आधार पर रज्जी से पूछताछ की गई तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की बात स्वीकार की.
पुलिस ने बताया कि रज्जी के गांव के सुरजीत सिंह बग्गा के साथ अवैध संबंध हैं. इन दोनों के बीत पति अमरीक रोड़ा बन रहा था. इस पर दोनों ने मिलकर अमरीक की हत्या का प्लान बनाया. 27 अक्टूबर को रज्जी ने चिकन बनाया था. इसमें नशे की गोलियां मिला दीं.
पति अमरीक ने चिकन खाना और लेट गया. इसके बाद गहरी नींद में सो गया. उसके सोते ही रज्जी ने प्रेमी को बुलाया और पैर पकड़े व सुरजीत ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी.
प्लान के मुताबिक, पहले ही घर में खोदे गए 25 फीट गहरे गड्ढे में शव को फेंक दिया और बंद कर दिया. इसके बाद रज्जी ने गांव में खबर फैला दी कि पति गायब हो गया है. बीती 20 नवंबर को रज्जी ने थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
खुलासा होने पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई. रज्जी को जानने वाले लोग विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं कि वह ऐसा भी कर सकती है. लोगों ने बताया कि अमरीक और रज्जी के दो बच्चे हैं. एक 11 साल है दूसरा 12 साल का है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









