
घर से भाग बॉयफ्रेंड संग की Love मैरिज, गर्भवती से बोले मायकेवाले- तुम्हें मार डालेंगे...
AajTak
Bihar News: युवती ने अपने मायकेवालों पर उसे और उसके पति को जान से मार डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक, 1 मई को मायकेवालों ने ससुराल वालों के साथ मारपीट की थी. दंपति ने पुलिस पर भी शिकायत दर्ज ना करने का आरोप लगाया है.
बिहार के गया में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने अपने मायकेवालों पर उसे और उसके पति को जान से मार डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है. दरअसल, पिछले साल परिजनों के खिलाफ जाकर युवती ने घर छोड़ दिया था और अपने प्रेमी से लव मैरिज कर ली. लेकिन युवती के मायके वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे.
घटना चंदौती थाना इलाके के कटारी हिल की है. नीतू कुमारी नामक युवती ने उसी गांव के रहने वाले गुलशन राज से पिछले साल कोर्ट में लव मैरिज कर ली थी. नीतू का आरोप है कि दोनों को उसके मायकेवालों की तरफ से जान से मार डालने की धमकियां मिल रही हैं. जिसके चलते दोनों न्याय के लिए भटक रहे हैं.
गर्भवती भी है पीड़िता
पीड़िता के मुताबिक, बीती 1 मई को उसके मायके वालों ने युवती और उसके पति के साथ-साथ ससुर, देवर, ननद, और दादी सास को पीटकर जख्मी कर दिया. फिर युवती को धमकी दी कि तुम्हें और तुम्हारे पति को मार डालेंगे. पीड़िता ने बताया कि वह गर्भवती है. इस पिटाई के कारण उसके पेट में असहनीय दर्द हो रहा है. नीतू का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग घटना के बाद से बेहद डरे हुए हैं.
पुलिस पर लगाया आरोप नीतू कुमारी ने पुलिस पर भी शिकायत दर्ज ना करने का आरोप लगाया. उसने कहा कि पुलिस ने उन्हें बिना शिकायत लिखे ही वापस भेज दिया. फिलहाल दंपति ने जिले के पुलिस अधीक्षक के पास शरण ली है. उन्होंने कहा कि वे मायके वालों की हरकतों से परेशान हो चुके हैं. उन्हें न्याय चाहिए.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











