
घर से चुपचाप निकल 50 Km दूर गर्लफ्रेंड से मिलने आया था पति, तभी अचानक रेस्टोरेंट में ही आ धमकी पत्नी...
AajTak
UP News: पत्नी अपने भाई और कुछ रिश्तेदारों के संग पति का पीछा करते करते आई थी. जहां रंगे हाथों पति को गर्लफ्रेंड संग इश्कबाजी करते दबोच लिया और फिर रेस्टोरेंट से बाहर निकल कर बीच सड़क पर आकर बवाल काट दिया.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक रेस्टोरेंट में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलना एक पति को भारी पड़ गया. क्योंकि पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर लात-घूसों से धुनाई कर दी. महिला कभी लड़की के बाल नोचती तो कभी थप्पड़ जड़ती तो कभी जमीन पर गिराकर लातों घूसों से पेट में मारती. इतना ही नहीं, वह अपने पति को भी नहीं छोड़ती.
दरअसल, पत्नी अपने भाई और कुछ रिश्तेदारों के संग पति का पीछा करते करते आई थी. जहां रंगे हाथों पति को गर्लफ्रेंड संग इश्कबाजी करते दबोच लिया और फिर रेस्टोरेंट से बाहर निकल कर बीच सड़क पर आकर बवाल काट दिया.
इधर पत्नी के भाई ने भी अपने जीजा को मारा पीटा. वीडियो में देखा जा सकता है कि मार खा रही युवती ने कहा कि उसकी गलती है कि उसने अपने पुरुष मित्र से बात की. लेकिन उसकी अकेले की यह गलती नहीं है.
वहीं, सड़क पर खड़े कुछ लोगों ने मारपीट का पूरा वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया.
इधर, मारपीट बढ़ती देख कुछ लोगों ने बीच बचाव की कोशिश भी लेकिन बात नहीं बन तो फिर 112 नंबर पर पुलिस को मामले की शिकायत की. मौके पर पहुंची पुलिस दोनों लोगों को थाने ले गई. जहां दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी. लेकिन पति के धोखा देने और शादीशुदा होने के बावजूद बिना तलाक के दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग करने के कारण पत्नी ने पति के ऊपर कार्रवाई की मांग की.
साथ ही पति ने भी मारपीट करने की वजह से पत्नी और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत की है. फिलहाल पुलिस मामले में शिकायत दर्ज की आगे की कार्रवाई कर रही है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











