
घर वापस लौटीं देसी गर्ल Priyanka Chopra, बेटी मालती संग शेयर की खूबसूरत फोटो
AajTak
भारत दौरे के दौरान हर दिन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती रहीं. पहले उन्होंने मुंबई में अपने हेयर प्रोडक्ट अनॉमली का प्रमोशन किया. इसके बाद वो यूनिसेफ प्रोग्राम में शामिल होने लखनऊ पहुंची. भारत यात्रा पूरी करने के बाद अब प्रियंका अपने घर वापस लौट गई हैं.
बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हिंदुस्तान से अमेरिका वापस लौट गई हैं. कुछ दिनों के लिये प्रियंका चोपड़ा हिंदुस्तान आई हुई थीं. घर पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर प्यारी सी तस्वीर शेयर की है. फोटो में वो बेटी मालती संग खेलती दिख रही हैं. प्रियंका की ये फोटो बता रही है कि उनके लिये बेटी से चंद दिन भी दूर रहना कितना मुश्किल है.
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटो भारत दौरे के दौरान हर दिन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती रहीं. पहले उन्होंने मुंबई में अपने हेयर प्रोडक्ट अनॉमली का प्रमोशन किया. इसके बाद वो यूनिसेफ प्रोग्राम में शामिल होने लखनऊ पहुंची. दोनों प्रोग्राम अटेंड करने के बाद अब प्रियंका अपने घर वापस लौट गई हैं. मां बनने के बाद ये पहला मौका था जब प्रियंका बेटी मालती से इतने दिन तक, इतनी दूर रहीं. इसलिये उन्होंने घर पहुंचते ही बेटी को गोद में उठा लिया है.
प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस जमीन पर लेटी हुई हैं. गोद में बेटी मालती को लिया हुआ है. वहीं निक जोनस मां-बेटी को प्यार से निहारते नजर आ रहे हैं. निक जोनस के एक्प्रेशन देख कर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने भी घर में प्रियंका की मौजूदगी को काफी Miss किया है. प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए प्रियंका लिखती हैं, Home. कैप्शन में प्रियंका ने एक हार्ट इमोजी भी बनाई है.
फैंस बोले बेस्ट प्रियंका चोपड़ा की फैमिली पिक देखने के बाद फैंस इस पर प्यार जाहिर किये बिना रह पाये. किसी ने तस्वीर को क्यूट कहा, तो किसी ने बेस्ट करार दिया. वैसे प्रियंका की तस्वीर और कैप्शन ये भी बताता है कि आप दुनिया के किसी भी कोने में हों, लेकिन सुकून घर पहुंच कर ही मिलता है.
अमेरिका लौटने से पहले जब प्रियंका लखनऊ पहुंची थीं, तो उन्होंने बेहतरीन काम के लिये यूपी सरकार की तारीफ की थी. प्रियंका का कहना था कि उन्हें देख कर अच्छा लगा कि लड़कियां स्कूल जा रही हैं. बच्चों के पोषण के लिये भी काम किया जा रहा है. प्रियंका तो अपने घर पहुंच गईं, लेकिन क्या आप उन्हें हिंदुस्तान में Miss कर रहे हैं?

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










