
घर में सालों से पड़ा था ये बर्तन, बेचा तो मालिक को मिले 11 करोड़
AajTak
फूलदान जिसे पहले एक परिवार ने अपने किचन में सजाने के लिए रखा था, उसकी बिक्री करीब 11 करोड़ रुपये में हुई थी.
18वीं सदी का एक 'बेहद दुर्लभ' चीनी फूलदान जो लगभग चार दशकों से एक परिवार की रसोई में रखा था, उसे अब 1.2 मिलियन पाउंड (लगभग 11 करोड़ 53 लाख रुपए) में बेचा गया है.
लगभग 2 फीट लंबा, नीला-चमकता हुआ चांदी और गिल्ट के बने फूलदान को पिछले मालिक के दिवंगत पिता ने खरीदा था, जो एक सर्जन थे. उन्होंने 1980 के दशक में इस फूलदान को सिर्फ इसलिए खरीदा क्योंकि उन्हें यह आकर्षक लगा था.
इससे पहले इसके मालिक को इस फूलदान की कीमत नहीं पता थी. वह बस इसे घर में सजावट के लिए इस्तेमाल कर रहे थे. यह फूलदान ब्रिटेन के मिडलैंड्स में रहने वाले एक परिवार के किचन की शोभा बढ़ा रहा था.
इस फूलदान में हल्का क्रैक आने के बाद परिवार ने इसे किचन से हटाकर डायनिंग रूम में रखने का फैसला किया. वहीं पर एक एंटीक एक्सपर्ट की नजर पड़ने के बाद उस परिवार को इस फूलदान के महत्व का पता चला.
उसी एंटीक एक्सपर्ट ने इस फूलदान के बेस (निचला हिस्सा) पर 18वीं सदी के राजा क्वियानलोंग के समय की 6 अक्षर की मोहर देखी. इसके बाद उन्होंने बताया कि यह संभवतः 18 वीं शताब्दी के मध्य में किंग महल के हॉल में प्रदर्शित किया गया था.
जिसके बाद मालिक ने इसे न्यूबरी, बर्कशायर के नीलामीकर्ता ड्रूवेट्स के साथ बिक्री के लिए रखा. पहले इसकी कीमत 1,00,000 पाउंड से 1,50,000 पाउंड (लगभग 96 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ 44 लाख रुपए) तक ही बताई जा रही थी.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










