
घर में मोबाइल पर ऊंची आवाज में बात करते थे पापा, रोक-टोक को लेकर हुई बहस तो बेटे को मौत के घाट उतार डाला
AajTak
Crime News: पिता के फोन पर ऊंची आवाज में बात करने को लेकर बेटे सूरज ने आपत्ति जताई तो दोनों के बीच बहस हो गई. इस बीच गुस्साए पिता ने बेटे पर स्टील की रॉड से वार कर दिया. घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.
महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने मोबाइल फोन पर ऊंची आवाज में बात करने को लेकर हुई बहस के बाद अपने बेटे की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
नागपुर शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर पिपरा गांव की यह घटना है. बेला पुलिस थाना इलाके के तहत आने वाले इस गांव में घटना के वक्त पिता रामराव काकड़े और पुत्र सूरज काकड़े दोनों ही शराब के नशे में थे.
पिता के फोन पर ऊंची आवाज में बात करने को लेकर बेटे सूरज ने आपत्ति जताई तो दोनों के बीच बहस हो गई. इस बीच गुस्साए पिता ने बेटे पर स्टील की रॉड से वार कर दिया. घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.
सूचना मिलने पर पहुंची बेला थाना पुलिस ने आरोपी रामराव काकड़े को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











