
'घर में घुसकर मारा था ना', Kangana Ranaut का Karan Johar पर हमला, याद दिलाई अपनी सर्जिकल स्ट्राइक
AajTak
कंगना रनौत के मुताबिक, उन्होंने करण जौहर को पॉपुलर बनाया है. मालूम हो, कंगना रनौत कॉफी विद करण के 5वें सीजन में नजर आई थीं. शो 2017 में टेलीकास्ट हुआ था. कॉफी विद करण का ये शो काफी ट्रेंड हुआ था. वो दिन था और आज का दिन है, करण और कंगना एक दूसरे पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं.
कॉफी विद करण सीजन 7 की बैंगऑन शुरुआत हुई. करण जौहर के शो का श्रीगणेश उनके फेवरेट रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ हुआ. सोशल मीडिया पर इस शो की तारीफ हो रही है. मगर क्या आप जानते हैं शो शुरू होने से पहले कंगना रनौत ने करण जौहर पर वार किया था.
कंगना का करण पर हमला
करण जौहर जिन्हें कंगना प्यार से 'पापा Jo' कहती हैं, उन्हें अपने कॉफी विद करण एपिसोड की याद दिलाई. कंगना के मुताबिक उन्होंने करण जौहर के शो में सर्जिकल स्ट्राइक की थी. घर में घुसकर करण जौहर को मारा था. कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर उस एपिसोड से अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा- पापा Jo ओटीटी पर कॉफी विद करण के प्रीमियर से पहले फेमस एपिसोड्स को प्रमोट कर रहे हैं. पापा Jo को गुड लक.
''लेकिन इस एपिसोड (अपने वाले) के बारे में क्या? ओह सॉरी... सर्जिकल स्ट्राइक, घर में घुसकर मारा था ना. मेरा एपिसोड करण जौहर का मोस्ट पॉपुलर एपिसोड है और इसके बाद करण टीवी से बैन हो गए, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की तरह.''
Ranveer Singh ने वैनिटी वैन में किया है सेक्स, शॉक्ड Karan Johar बोले- ये कैसे हुआ? मैंने कभी ट्राई नहीं किया
करण को उनके ही शो में किया था ट्रोल

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










