
घर में कुत्ते पालते हैं? तो कराना होगा रजिस्ट्रेशन, नगर निगम का नया फैसला
Zee News
EDMC क्षेत्र में रह रहे लोगों को अपने पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराना होगा. ऐसा नहीं करने पर कुत्तों के मालिकों के चालान तक काटे जाएंगे.
नई दिल्ली: अगर आप पूर्वी दिल्ली नगर निगम के इलाके में रह रहे हैं और आपके पास कोई Pet डॉग है तो अब आपको अपने Pet डॉग का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) के नए नियम के अनुसार, अब पूर्वी दिल्ली नगर निगम में रहने वाले लोगों को अपने Pet डॉग का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन कर कार्यवाही भी हो सकती है. लोगों को घरों में Pet डॉग्स को पालने का शौक तो होता है लेकिन जब उनकी देखरेख की बात आती है तो लोग अक्सर अपनी जिम्मेदारियों को भूल जाते हैं. लोग अपने Pet डॉग्स को बाहर सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं जिसके बाद न सिर्फ उन Pets द्वारा सड़कों पर गंदगी फैलाई जाती है बल्कि उनमें बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है. अब इसी समस्या का निवारण करते हुए पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने एक फैसला लिया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








