
घर पर हुई फायरिंग के बाद रोहित शेट्टी ने कैंसिल किए सभी प्लान, करीबी दोस्तों से की ये रिक्वेस्ट
AajTak
रोहित शेट्टी ने अपने घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अपने सभी प्लान को कुछ वक्त के लिए कैंसिल कर दिया है और अपने करीबी दोस्तों से खास रिक्वेस्ट की है कि वो उनके घर दो दिनों तक ना आएं.
बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर बीती रात फायरिंग का मामला सामने आया. उनकी जुहू स्थित बिल्डिंग के बाहर एक शख्स ने चार-पांच राउंड्स फायर किए. हालांकि इस घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ है. जिस वक्त ये घटना घटी थी, तब रोहित अपने घर में ही मौजूद थे. डायरेक्टर के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.
फायरिंग के बाद रोहित शेट्टी ने लिया कैसा फैसला?
रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग से पूरी इंडस्ट्री में हडकंप सा मच गया है. फैंस डायरेक्टर और उनके परिवार के लिए चिंतित हैं. रोहित अपने घर में पत्नी और मां के साथ रहते हैं. अब अपने घर पर गोलियां चलने के बाद, फिल्ममेकर की तरफ से एक बड़ी अपडेट सामने आई है. करीबी सूत्रों के मुताबिक, रोहित ने अगले दो दिनों के लिए अपने सारे प्लान कैंसिल कर दिए हैं. उन्होंने अपने करीबी दोस्तों जैसे एक्टर अजय देवगन से भी कहा है कि वो कम से कम अगले 48 घंटे तक उनके घर पर ना आएं.
सूत्रों का कहना है, 'रोहित अभी मुंबई पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और अपना बयान दर्ज करवा रहे हैं. वो जांच में पूरी तरह शामिल हैं. घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री के सभी दोस्तों से कहा है कि घर ना आएं. वो अपने चिंतित दोस्तों और साथियों से सिर्फ फोन और मैसेज पर बात कर रहे हैं.'
क्या है फायरिंग का पूरा मामला?
रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ली थी, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हैं. शुभम लोनकर वही गैंगस्टर है, जो बाबा सिद्दिकी हत्याकांड में वॉन्टेड है. शुभम लोनकर ने रोहित शेट्टी को धमकी देते हुए लिखा कि अगर डायरेक्टर ने उनके काम में दखल देना नहीं बंद किया, तो वो उन्हें मार देंगे. जो गोलियां अभी उनके घर के बाहर फायर हुईं, वो उसे बाद में उनके बेडरूम में घुसकर उनकी छाती पर मारेंगे.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












