
घर पर रहकर करा रहे कोविड का इलाज? फिर भी मिलेगा इंश्योरेंस का लाभ, जानें कैसे
AajTak
बहुत से लोग होम आइसोलेशन में यानी अपने घर में रहकर ही इलाज कराने को मजबूर हैं. ऐसे लोगों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि अस्पताल में भर्ती न होने के बावजूद उन्हें हेल्थ इंश्योरेस का लाभ मिल सकता है.
देश में कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अस्पतालों में कहीं ऑक्सीजन की कमी है, तो कहीं बेड की. ऐसे में बहुत से लोग होम आइसोलेशन में यानी अपने घर में रहकर ही इलाज कराने को मजबूर हैं. लेकिन ऐसे लोगों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि अस्पताल में भर्ती न होने के बावजूद उन्हें हेल्थ इंश्योरेस का लाभ मिल सकता है. आइए जानते हैं कि यह कैसे संभव है. (फाइल फोटो: Getty Images) असल में बहुत से अस्पताल कोविड के मरीजों को होमकेयर पैकेज मुहैया कर रहे हैं. ऐसे पैकेज पर हेल्थ इंश्योरेंस का फायदा मिल सकता है. ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के क्लेम्स, अंडरराइटिंग और रीइंश्योरेंस प्रमुख संजय दत्ता ने बताया कि उनकी कंपनी के पास हर महीने करीब 1,000 मामले होम ट्रीटमेंट के आ रहे हैं. (फाइल फोटो: PTI) RenewBuy के को-फाउंडर इंद्रनील चैटर्जी ने कहा कि निर्देश के मुताबिक सभी पाॅलिसियों के तहत इसे कवर किया जाता है. हो सकता है कि कुछ पुरानी पाॅलिसियों में इसे कवर न किया गया हो, लेकिन सभी नई पाॅलिसियों में इसे कवर किया जाता है. आप अपनी बीमा कंपनी के काॅल सेंटर से इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं कि उसकी पाॅलिसी में यह कवर शामिल है या नहीं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










