
घर के बाहर हुई फायरिंग के वक्त कहां थे रोहित शेट्टी? हमलावर को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी
AajTak
रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात चार राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद से पूरे इलाके में दहशत है. पुलिस जांच में अब हमलावर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित घर के बाहर बीती देर रात चार राउंड फायरिंग की गई. इसके बाद से ही पूरी इंडस्ट्री में हलचल मची हुई है. पुलिस भी उनके घर के बाहर भारी सख्या में तैनात है. फैंस भी रोहित शेट्टी को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं. अब मामले की जांच में बड़ी जानकारी सामने आई है.
फायरिंग के वक्त कहां थे रोहित शेट्टी?
नई जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात जिस वक्त रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड गोलियां चलीं, उस वक्त रोहित शेट्टी घर के अंदर ही मौजूद थे.
मुंबई पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग करने वाला आरोपी केवल एक ही था. घटना के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. सीसीटीवी में आरोपी चलते हुए और फायरिंग करता नजर आ रहा है.
क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि इस मामले में गैंगस्टर लिंक की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है.
वहीं, रोहित शेट्टी के घर बाहर हुई फायरिंग की पुष्टि करते हुए इस हमले पर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा- बिल्डिंग पर फायरिंग की गई है. हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












