
ग्वालियरः भांजे ने किया मामा का कत्ल, मछली फ्राई के 120 रुपये को लेकर था झगड़ा
AajTak
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महज 120 रुपये के लेनदेन के चक्कर में भांजे ने मामा की करछी और चाकू से हमला कर हत्या कर दी. दोनों के बीच देर रात मछली फ्राई करने के पैसे देने को लेकर विवाद हो गया था. जिसके बाद आरोपी भांजे ने गुस्से में मामा की हत्या कर दी.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर में महज 120 रुपये के लेनदेन के चक्कर में भांजे ने करछी और चाकू से हमला कर अपने मामा की हत्या (Murder) कर दी. दोनों के बीच मछली फ्राई करने के पैसे न देने को लेकर बहस हो गई थी. विवाद इतना बढ़ गया कि भांजे ने अपने मामा पर हमला कर दिया. घायल हालत में मामा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. फिलहाल, आरोपी भांजा फरार है.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.










