
ग्रेटर नोएडा: स्ट्रीट डॉग के लिए प्रोजेक्ट भैरव, नीले और गुलाबी रंग का पट्टे से होगी पहचान
AajTak
स्ट्रीट डॉग की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने लिए प्राधिकरण का प्रोजेक्ट भैरव बहुत कारगार साबित हो रहा है. अब तक पांच सेक्टरों व सोसाइटियों के 34 डॉग्स की नसबंदी और वैक्सीनेशन किया गया है.
स्ट्रीट डॉग आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं. ग्रेटर नोएडा में स्ट्रीट डॉग की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने लिए, प्राधिकरण का प्रोजेक्ट भैरव बहुत कारगार साबित हो रहा है. नसबंदी और वैक्सीनेशन के साथ ही इन कुत्तों का बायोडाटा भी तैयार किया जा रहा है. प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग की टीम कुत्तों की नसबंदी व वैक्सीनेशन के बाद, डॉग्स को वापस सेक्टर या सोसाइटी में छोड़ने जाती हैं. साथ ही, उसका प्रिस्क्रिप्शन भी सौंप रही हैं, जिसमें इन डॉग्स का पूरा ब्योरा होता है.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर 24 फरवरी को प्रोजेक्ट भैरव की शुरुआत हुई थी. अब तक पांच सेक्टरों व सोसाइटियों के 34 डॉग्स की नसबंदी और वैक्सीनेशन की गई है. इनमें ओमीक्रॉन दो, डेल्टा वन, अल्फा वन, बीटा टू व ग्रीन वुड सोसाइटी शामिल हैं. इन डॉग्स को पांच दिन कैनल्स में रखकर उनकी देखभाल की गई. फिर उन्हें उसी जगह पर वापस छोड़ दिया गया. जहां पर जिस डॉग की नसबंदी हुई थी. इसके बाद उस सेक्टर या सोसाइटी की एसोसिएशन को उसका प्रिस्क्रिपशन भी सौंप दिया जाता है. ताकि उसका ब्योरा आरडब्ल्यूए के पास उपलब्ध रहे और इसकी जिम्मेदारी ह्यूमन वेलफेयर संस्था को सौंपी गई है.
कुत्तों के गले में नीले और गुलाबी रंग का पट्टा पहनाया जाता है नसबंदी और वैक्सीनेशन के बाद कुत्ते के गले में नीले व गुलाबी रंग का पट्टा पहनाया जाता है. जिससे इनकी पहचान आसानी से हो सके. हर सोसाइटियों की तरफ से प्रति डॉग के हिसाब से 250 रुपये जमा कराए गए हैं. साथ ही प्रधिकरण ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस भैरव प्रोजेक्ट से जुड़ने की अपील की है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डॉग्स की नसबंदी कराने के लिए मोबाइल नंबर-7838565456 जारी किया है. साथ ही ग्रेटर नोएडा एबीसी हेल्पलाइन नंबर 8005867769 पर कॉल करके नसबंदी कराने की सूचना दी जा सकती है.
कुत्तों की नसबंदी के लिए जमा कराने होंगे 250 रुपये
कोई भी शख्स या सोसाइटी में रहने वाले लोग ह्यूमेन वेलफेयर सोसाइटी के बैंक खाते (संख्या -677601700827, आईएफएसी कोड-आईसीआईसी 0006776, ICICI बैंक) में प्रति कुत्ते के हिसाब से 250 रुपये जमा कराए. संस्था की टीम मौके पर पहुंचकर डॉग्स को पकड़ कर लाएगी. उनकी नसबंदी के बाद वापस छोड़ आएगी.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






