
ग्रेटर नोएडा में छात्र की आत्महत्या के बाद हॉस्टल में हंगामा, बसों में तोड़फोड़, 2 गिरफ्तार
AajTak
ग्रेटर नोएडा में बीटेक छात्र उदित सोनी ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद छात्रों ने हॉस्टल में हंगामा किया और बसों के शीशे तोड़ दिए. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक बीटेक छात्र उदित सोनी (भोगनीपुर, झांसी) ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. घटना रात करीब 11:30 बजे नॉलेज पार्क-3 स्थित हॉस्टल में हुई. जानकारी के मुताबिक, उदित अपने दोस्तों चेतन और कुलदीप के साथ शराब पीकर हॉस्टल आया था. हॉस्टल प्रबंधन ने उसे फटकार लगाई और इसका वीडियो उसके पिता विजय सोनी को भेज दिया.
वीडियो देखकर पिता ने लगाई डांट पिता ने वीडियो देखकर उदित को डांट लगाई और घर बुलाने की बात कही. इस बात से उदित बहुत आहत हुआ और उसने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्र की मौत के बाद हॉस्टल परिसर में तनाव फैल गया. गुस्साए छात्रों ने हंगामा किया और हॉस्टल के बाहर खड़ी बसों के शीशे तोड़ दिए. परिसर में रखे अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया. छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल संचालक का गलत व्यवहार और मानसिक दबाव ही इस आत्महत्या की वजह बना.
छात्रों को समझाकर शांत कराया गया मौके पर पहुंची नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने हालात को काबू में किया. छात्रों को समझाकर शांत कराया गया और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. हॉस्टल की बस तोड़ने के मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच की जा रही है. इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.पुलिस ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. हॉस्टल की बस में तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच जारी है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









