
ग्रेटर नोएडा: पिता की डांट से नाराज बच्चे ने छोड़ा घर, पांच दिन बाद खेत में मिली लाश
AajTak
यहां के दुरयाई गांव में एक 14 साल का बच्चा पिता की डांट से नाराज होकर घर से कहीं चला गया था. घरवालों ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई और 5 दिन बाद घर के पास से ही की खेत में बच्चे की खून से लथपथ लाश मिली और लाश के पास एक तमंचा भी पडा हुआ था.
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के दुरयाई गांव में एक 14 साल का बच्चा पिता की डांट से नाराज होकर घर से कहीं चला गया था. घरवालों ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई और 5 दिन बाद घर के पास से ही की खेत में बच्चे की खून से लथपथ लाश मिली और लाश के पास एक तमंचा भी पडा हुआ था.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











