
ग्राउंड जीरो: कश्मीर में चार दशक बाद हुआ बॉलीवुड फिल्म का रेड कार्पेट प्रीमियर
AajTak
श्रीनगर के इनॉक्स थिएटर में इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का प्रीमियर हुआ. यह चार दशकों में कश्मीर में पहला बॉलीवुड फिल्म प्रीमियर था. फिल्म पूरी तरह कश्मीर में शूट की गई है और BSF के एक बड़े एंटी-टेरर ऑपरेशन पर आधारित है. प्रीमियर में BSF के अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











