
गौरी संग कैसे हुई थी शाहरुख खान की शादी? सालों बाद नीलम कोठारी ने खोला सीक्रेट, बोलीं- मेरी वजह से...
AajTak
मशहूर एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख और गौरी खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है. नीलम ने बताया कि उनकी फिल्मों की वजह से ही शाहरुख और गौरी करीब आए थे. दोनों की लव स्टोरी धीरे-धीरे परवान चढ़ी और फिर उन्होंने शादी कर ली थी.
नीलम कोठारी बॉलीवुड की खूबसूरत और टेलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं. उन्होंने कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है. नीलम हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में गेस्ट बनकर पहुंचीं. नीलम ने यहां बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी और शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया.
शाहरुख-गौरी के बारे में क्या बोलीं नीलम?
नीलम ने बताया कि बॉलीवुड के मोस्ट आइकॉनिक रोमांटिक कपल शाहरुख और गौरी खान को मिलाने में उनका भी हाथ है. 'इंडियन आइडल' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें नीलम खुद इस बात का खुलासा करती हुई दिखाई दे रही हैं.
नीलम ने कहा- कुछ महीने पहले शाहरुख मुझे बता रहे थे- नीलम क्या आप जानती हो कि गौरी और मेरी शादी की एक वजह आप भी हो. तब मैंने शाहरुख की बात पर कहा था-वाकई में?
'उन्होंने फिर मुझे बताया कि जब मैं फिल्में कर रही थी, तब वो मेरे बहुत बड़े फैन थे और गौरी भी बहुत बड़ी फैन थीं, तो दोनों मिलकर मेरी पिक्चर्स 'देखते थे. इस तरह से दोनों का रोमांस शुरू हुआ. दोनों नीलम की फिल्में साथ देखने जाते थे. मुझे इस बारे में पहले नहीं पता था.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












