
गौतम अडानी अब टॉप-20 अमीरों की लिस्ट से भी हुए बाहर, शेयरों में भूचाल
AajTak
Gautam Adani Net Worth: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद अडानी ग्रुप की कंपनी के शेयरों में जो सुनामी आई, उसने गौतम अडानी के साम्राज्य का हिला कर रख दिया है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, Gautam Adani अब दुनिया 20 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट से भी बाहर हो गए हैं.
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenburg Report) पब्लिश होने के बाद अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी के शेयरों में जो सुनामी आई, उसने गौतम अडानी के साम्राज्य का हिला कर रख दिया है. हर बीतता दिन उनकी नेटवर्थ में बड़ी गिरावट लेकर आ रहा है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, Gautam Adani अब दुनिया 20 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट से भी बाहर हो गए हैं.
फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग से भी पीछे
Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, गौतम अडानी की नेटवर्थ में आई गिरावट के चलते अब वे अरबपतियों की लिस्ट में खिसककर 21वें पायदान पर पहुंच गए हैं. उनकी कुल संपत्ति घटकर 61.3 अरब डॉलर रह गई है और बीते 24 घंटे में उन्हें 10.7 अरब डॉलर क नुकसान हुआ है. शेयरों में गिरावट के चलते बने हालातों के बीच अब गौतम अडानी फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग से भी पीछे हो गए हैं. जुकरबर्ग की कुल नेटवर्थ 69.8 अरब डॉलर है और वे लिस्ट में 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं.
Adani 24 घंटे में 5 पायदान नीचे खिसके
Gautam Adani गुरुवार को 64.7 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 16वें नंबर पर थे और महज 24 घंटे में ही वे पांच पायदान नीचे खिसककर 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं. बीते साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले अडानी के लिए साल 2023 बेहद खराब साबित हो रहा है. नुकसान की बात करें तो ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल की शुरुआत से अब तक उनकी 59.2 अरब डॉलर की संपत्ति साफ हो गई है. बीते 10 दिनों में ही उन्होंने 52 अरब डॉलर गवां दिए हैं.
बीते दिन गुरुवार को ये था शेयरों का हाल

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









