
गोवा: BITS Pilani के 24 स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव, ऑफलाइन क्लासेज बंद; मास टेस्टिंग शुरू
AajTak
वास्को के डिप्टी कलेक्टर दत्ताराज देसाई ने बताया कि गोवा के जुआरीनगर स्थित BITS Pilani कैंपस में 24 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इतना ही नहीं कॉलेज में ऑफलाइन क्लासेस बंद कर दी गई हैं. साथ ही मास टेस्टिंग शुरू कर दी गई है.
गोवा में बिट्स पिलानी (BITS Pilani) इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में इंजीनियरिंग के 24 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद दक्षिण गोवा जिला प्रशासन ने कॉलेज के सभी शिक्षकों और छात्रों का कोरोना टेस्ट कराने का आदेश दिया है. कैंपस में करीब 2800 छात्र हैं.
वास्को के डिप्टी कलेक्टर दत्ताराज देसाई ने बताया कि गोवा के जुआरीनगर स्थित BITS Pilani कैंपस में 24 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इतना ही नहीं कॉलेज में ऑफलाइन क्लासेस बंद कर दी गई हैं. साथ ही मास टेस्टिंग शुरू कर दी गई है.
पढ़ें: Corona: मास्क पर जुर्माना हटा, लेकिन खतरा नहीं टला...हेल्थ एक्सपर्ट्स ने दी ये चेतावनी प्रशासन ने BITS Pilani गोवा के रजिस्ट्रार को सभी स्टूडेंट्स, टीचर्स, फैकल्टी और संक्रमित के संपर्क में आए सभी लोगों की कोरोना जांच कराने का आदेश दिया है. साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है.
आदेश में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति को कैंपस में आने की अनुमति नहीं है. साथ ही सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं की अनुमति दी गई है. सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है. अगले 15 दिन तक सिर्फ ऑनलाइन क्लासें चलाने के लिए कहा गया है. साथ ही दो मीटर की दूरी भी मेंटेन रखने के लिए कहा गया है. संक्रमित लोगों के लिए खाने, पीने और अन्य व्यवस्थाओं को करने के लिए कहा गया है.
ये भी पढ़ें; Corona Virus : चीन के 31 राज्यों में फैला कोरोना, 12000 सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह नहीं

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







