
गोवा में बीजेपी सरकार पर संकट के बादल, AAP और TMC को मिला फायदा, जानें क्या कहता है Exit Poll
ABP News
एग्जिट पोल के मुताबिक गोवा (Goa) में ममता बनर्जी की टीएमसी (TMC) का गठबंधन किंगमेकर की भूमिका निभा सकता है. उसे 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है.
Goa Exit Poll: समुद्री राज्य गोवा में बीजेपी की सरकार की वापसी को लेकर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. यहां पार्टी के अंदर की लड़ाई और मतभेद बाहर आने का फायदा आम आदमी पार्टी और टीएमसी को हो सकता है. गोवा में एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि वहां 2017 वाला इतिहास दोहराने का ही अनुमान है यानी 40 सीटों वाले गोवा विधानसभा में किसी भी सियासी दल को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. सरकार बनाने के लिए 21 सीटें चाहिए लेकिन एग्जिट पोल में कोई भी पार्टी इतनी सीटों पर जीत हासिल करती नहीं दिख रही है. हालांकि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है और उसे 13 से 17 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस को 12 से 16 और आम आदमी पार्टी को 1 से 5 सीट मिल सकती है.
गोवा में AAP और TMC को फायदा

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












